Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Chandigarh News: चंडीगढ़ BJP दफ्तर के बाहर हमले में पाकिस्तानी GHD2P ग्रेनेड का इस्तेमाल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
    • Air Connectivity Update: हिंडन एयरपोर्ट से 3 बड़े शहरों के लिए उड़ानें बंद, जानें एयरलाइंस ने क्यों लिया ये फैसला?
    • जम्मू-कश्मीर विधानसभा: किस बिल के विरोध में छलका विधायक का दर्द? बेटे की याद में सदन के भीतर हुए इमोशनल
    • अंधविश्वास की पराकाष्ठा! बीमार बेटे को ठीक करने के लिए मां ने दी अपनी ही बेटी की बलि; दिल दहला देगी ये घटना
    • Greater Noida West वालों के लिए बड़ी खबर! मेट्रो प्रोजेक्ट में हुआ बड़ा फेरबदल, जानें अब कहां-कहां बनेंगे स्टेशन
    • Delhi Crime: दिल्ली में पिस्टल की नोक पर पिता से 10 लाख की लूट, नकाबपोश बेटा ही निकला मास्टरमाइंड
    • IMD Weather Alert: दिल्ली-NCR में बारिश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में ओलावृष्टि की चेतावनी; जानें अपने राज्य का हाल
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » सत्येंद्र जैन की याददाश्त जाने पर वबाल, भाजपा ने केजरीवाल को घेरा

    सत्येंद्र जैन की याददाश्त जाने पर वबाल, भाजपा ने केजरीवाल को घेरा

    June 15, 2022 दिल्ली 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिल्ली : हवाला केस में गिरफ्तार किए गए दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन ने ईडी से कहा है कि कोरोना होने के बाद उनकी याददाश्त (Satyendar Jain Memory Loss) पर असर हुआ है। अब भारतीय जनता पार्टी ने केजरीवाल सरकार को घेरते हुए पूछा है कि जिसकी याददाश्त चली गई वह मंत्री कैसे हो सकता है? केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कोविड के बाद याददाश्त जाने के दिल्ली के गिरफ्तार मंत्री सत्येंद्र जैन के कथित दावे को लेकर आम आदमी पार्टी पर मंगलवार निशाना साधा। अनुराग ने पूछा कि ऐसा शख्स कैसे मंत्री बना रह सकता है?

    इसे भी पढ़ें – केजरीवाल सरकार का फैसला, दिल्ली के इन बाजारों का पुनर्विकास

    ठाकुर ने हैरानी जताई कि जैन कैसे विभाग चला सकते हैं? ठाकुर ने कहा कि मुझे आश्चर्य है कि जो लोग अपनी याददाश्त खो बैठे हैं, वे कुछ सरकारों में कैसे मंत्री बने रहते हैं। केजरीवाल ने ऐसे मंत्रियों को रखा है जिनकी याददाश्त चली गई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, मैं हिमाचल प्रदेश के लोगों को यह भी बताना चाहूंगा कि ‘आप’ ने एक ऐसा प्रभारी बनाया है जिनकी याददाश्त अच्छी नहीं है और कल उन्हें वह शख्स भी याद नहीं रहेगा, जिसने उनसे मुलाकात की है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

    इसे भी पढ़ें – नई मुसीबत, 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजे गए सत्येंद्र जैन

    Satyendar Jain Memory Loss – राउज एवेन्यू अदालत में मंगलवार को जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान ईडी ने दावा किया कि सत्येंद्र जैन ने बताया है कि कोरोना संक्रमण के कारण उनकी याददाश्त पर असर पड़ा है। ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एस.वी. राजू ने कहा कि जैन ने पूछताछ के दौरान ट्रस्ट से संबंध होने से इनकार किया। दस्तावेजों के साथ सामना करने पर जैन ने कहा कि उन्हें याद नहीं है क्योंकि कोरोना से उनकी याददाश्त प्रभावित हुई है। एएसजी राजू ने कहा कि धन शोधन उन कंपनियों के कॉरपोरेट पर्दे के तहत की गई, जिन पर जैन का नियंत्रण था। वैभव जैन और अंकुश जैन को उन कंपनियों में निदेशक बनाया गया था।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Air Connectivity Update: हिंडन एयरपोर्ट से 3 बड़े शहरों के लिए उड़ानें बंद, जानें एयरलाइंस ने क्यों लिया ये फैसला?

    Greater Noida West वालों के लिए बड़ी खबर! मेट्रो प्रोजेक्ट में हुआ बड़ा फेरबदल, जानें अब कहां-कहां बनेंगे स्टेशन

    Delhi Crime: दिल्ली में पिस्टल की नोक पर पिता से 10 लाख की लूट, नकाबपोश बेटा ही निकला मास्टरमाइंड

    IMD Weather Alert: दिल्ली-NCR में बारिश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में ओलावृष्टि की चेतावनी; जानें अपने राज्य का हाल

    आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर

    दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी राहत, अफवाहों पर लगाम

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.