Sarkari Naukri: अगर आप भी भारतीय डाक विभाग में भर्ती निकलने का इंतजार कर रहें हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. डाक विभाग में अलग-अलग पदों पर बंपर भर्ती निकली है. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी आज से शुरू हो गई है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dopsportsrecruitment.cept.gov.in पर जाकर जल्द आवेदन कर सकते हैं.

इन पदों पर होगी भर्ती

बता दें कि भारतीय डाक विभाग ने कुल 1899 पदों पर भर्ती निकाली है. इसमें से पोस्टल असिस्टेंट के 598 पदों पर भर्ती होगी. इसके साथ ही सोर्टिंग असिस्टेंट के 143 पदों पर और पोस्टमैन के 585 पदों पर साथ ही मेल गार्ड के 3 और मल्टी टास्किंग स्टाफ के 570 पदों पर यह भर्ती की जाएगी.

आवेदन के लिए यह है पात्रता

यदि आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होने चाहिए. इसके साथ ही कंप्यूटर नॉलेज जरूरी है. वहीं, पोस्टमैन के लिए कैंडिडेट्स के पास संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा की समझ के साथ ही टू व्हीलर ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए. मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.

बता दें कि इन पदों पर मेरिट लिस्ट के बेस पर सिलेक्शन किया जाएगा. वहीं, सिलेक्शन होन पर आपको पद के अनुसार 25 हजार से लेकर 81 हजार तक सैलरी मिलेगी. इसलिए यह सुनहरा मौका ना जाने दें और इन पदों के लिए जल्द आवेदन करें.

इसे भी पढ़ें – उगाही कर रहे पुलिस कर्मियों को विधायक ने रंगे हाथ पकड़ा, एसपी ट्रैफिक से जतायी नाराजगी

Share.
Exit mobile version