Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • India Under-19 vs Australia: युवा ऑलराउंडर यशबर्धन चौहान का शानदार प्रदर्शन, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 103 रन से हराया
    • Karan Johar Spy Movie: करण जौहर बनाएंगे RAW के पहले चीफ RN काव की बायोपिक, 2028 में होगी रिलीज
    • Sri Lanka Water Shortage News: नदियां और कुएं सूखे, पीने के पानी के लिए तरसे लोग; अल नीनो बना बड़ी वजह
    • Gold Loan Demand in India: मजबूरी नहीं बल्कि स्मार्ट चॉइस बना गोल्ड लोन, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा क्रेज
    • Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रजिस्टर्ड सिम
    • Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नियम
    • Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पैटर्न बिगड़ना
    • Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, September 21
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » उगाही कर रहे पुलिस कर्मियों को विधायक ने रंगे हाथ पकड़ा, एसपी ट्रैफिक से जतायी नाराजगी

    उगाही कर रहे पुलिस कर्मियों को विधायक ने रंगे हाथ पकड़ा, एसपी ट्रैफिक से जतायी नाराजगी

    November 9, 2023 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मेरठ : लालकुर्ती थाना के बेगमपुल के जीरो माइल चौराहे पर ट्रक से उगाही कर ट्रैफिक पुलिस के नशे में धुत सिपाहियों को कैंट विधायक ने रंगे हाथों पकड़ा। कहा जा रहा है ( Extorting By Policeman)कि इस दौरान जो उगाही में लगे थे उनमें से कुछ भाग भी गए। इसको मामले को लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। हालांकि पुलिस का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। विधायक ने एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव से भी बात की।

    इसे भी पढ़ें – अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी के साथ श्रीरामलला का आशीर्वाद लेगी पूरी कैबिनेट

    मंगलवार देर शाम कैंट विधायक अमित अग्रवाल अपने सहयोगियों के साथ सिविल लाइन के कुटिया वाले चौराहे का निरीक्षण करने को पहुंचे थे। एसएसपी आवास वाले कुटिया वाले चौराहे को किस प्रकार से विकसित किया जा सकता है, इसको लेकर निरीक्षण करने आए थे। वहां से उनका काफिला जीरो माइल चौराहे की ओर चल दिया। जब वह लालकुर्ती बाउंड्री रोड से होते हुए जीरो माइल चौराहे की ओर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि काफी लंबा जाम लगा है।रोड के बीच में एक ट्रक खड़ा है, जिसमें ट्रैफिक पुलिस के कुछ सिपाही बैठे हुए हैं।

    आरोप है कि ये सिपाही ट्रक वाले से पांच हजार की डिमांड कर रहे थे। कैंट विधायक गाड़ी से उतरकर सीधे उस ट्रक तक जा पहुंचे जिससे उगाही की बात चल रही थी। कैंट विधायक को देखकर जिन्हें पुलिस वाला बताया जा रहा है वो ट्रक से कूद कर भाग खडे हुए। एक शख्स जिसका नाम दीपक है और वो ट्रैफिक पुलिस की वर्दी में था उसको पकड़ लिया और लालकुर्ती पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

    इसे भी पढ़ें – हमारा लक्ष्य भारत, भाजपा और कमल निशान का विजय : प्रधानमंत्री मोदी

    Extorting By Policeman – विधायक ने इस मामले को लेकर एसपी ट्रैफिक से बात की। कुछ ही देर में वहां टीआई सतेन्द्र राव भी पहुंच गए। काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में इस बात को लेकर भी सवाल खडे  हो गए कि जो उगाही कर रहे थे क्या वो वाकई पुलिस वाले थे।इंस्पेक्टर लालकुर्ती इंदू वर्मा भी वहां पहुंच गयीं। विधायक ने कहा कि काफी समय से पुलिस वालों की उगाही की शिकायतें उन्हें पहुंच रही हैं। इस प्रकार के काम से सरकार की भी बदनामी होती है और सरकार की बदनामी करने वाला कोई कृत्य किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने भरी हुंकार, 2027 के यूपी चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन का दावा

    UP Politics News: विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर वार तेज, सपा नेताओं ने फाड़े होर्डिंग्स, जानें पूरा मामला

    बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीडियो हुआ वायरल

    लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नहीं करता, यूपी पुलिस बनी भरोसे का प्रतीक

    रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल हुए 4 भक्त, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंसिपल ने रची खुद के अपहरण की साजिश

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.