बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के लंबे समय से सहयोगी गुरमीत सिंह उर्फ शेरा शुक्रवार को शिवसेना में शामिल हो गए| इस मौके पर शिवसेना अक्ष्यक्ष उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे मौजूद रहे|
शिवसेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी| ट्विटर पर मराठी भाषा में लिखा- अभिनेता सलमान खान के विश्वसनीय गुरमीत सिंह उर्फ शेरा ने आज मातोश्री में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और युवा सेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए|
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में जल्द चुनाव होने वाले हैं| 288 सदस्यों वाली महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए इस साल बीजेपी-शिवसेना ने गठबंधन किया है और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन उनके विपक्ष में चुनाव में खड़ी हैं शेरा के शिवसेना से जुड़ने की तस्वीरों में दिख रहा है कि उन्होंने कंधे पर भगवा गमछा रखा हुए और हाथ में तलवार थाम रखी है|
शिवसेना ने उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की| बता दें कि शेरा अभिनेता सलमान खान के प्रमुख बॉडीगार्ड हैं ऐसी आशंका जताई जा रही है कि शेरा शिवसेना की तरफ से इसमें अहम भूमिका निभा सकते हैं|
इसे भी पढ़ें: हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जेरेमी रेनर पर कई नाबालिग लड़कियों ने लगाया इल्जाम
बता दें कि 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं| शिवसेना और बीजेपी साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं| 124 सीटों पर शिवसेना और बाकी 164 सीटों पर बीजेपी और उसके सहयोगी दल के उम्मीदवार मैदान में हैं| इस चुनाव के परिणाम 24 अक्टूबर को आएंगे| महाराष्ट्र में करीब 8.94 करोड़ मतदाता हैं|
शेरा अभिनेता सलमान खान के प्रमुख बॉडीगार्ड हैं| शेरा पिछले 20 सालों से सलमान खान के पीछे उनकी परछाई की तरह रहते हैं सलमान भी उन्हें अपने परिवार से कम नहीं मानते| शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है|
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें
हाल ही में खबरें आईं थीं कि सलमान खान के बॉडीगार्ड के तौर पर शेरा एक साल में 2 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं| इसके अनुसार लगभग 16 लाख महीने उनकी सैलेरी है|
शेरा ने एक बार एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें बचपन से बॉडी बिल्डिंग का शौक रहा| बता दें कि शेरा 1987 में जूनियर मिस्टर मुंबई और इसके अगले साल जूनियर वर्ग में मिस्टर महाराष्ट्र चुने गए थे|
Image Source :- Google