नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने साक्षी हत्याकांड में मृतका के तीन मित्रों से जांच में शामिल होने को कहा है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि साक्षी को 20 से अधिक बार चाकू मारा (Sakshi Murder Case) गया था। इसके बाद सीमेंट के स्लैब से वार गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। उसके शरीर पर चोट के 34 निशान पाए गए और उसकी खोपड़ी कुचली हुई थी। आरोपी साहिल को सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया था।
इसे भी पढ़ें – सिसोदिया को जमानत नहीं, केजरीवाल सब सच जानते हैं : भाजपा
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि साक्षी के तीन दोस्तों-भावना, अजय उर्फ झबरू और नीतू से जांच में शामिल होने और घटना के संबंध में आवश्यक विवरण प्रदान करने को कहा गया है। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) रवि कुमार सिंह ने कहा कि से पूछताछ जारी है। हम कड़ियों को जोड़ने के लिए सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं। हम घटना में शामिल सभी व्यक्तियों से जानकारी जुटाने पर काम कर रहे हैं। हमारी टीम इसमें इस्तेमाल हथियार को बरामद करने के लिए काम कर रही है।
Sakshi Murder Case – नई सीसीटीवी फुटेज में साक्षी अपनी हत्या से कुछ मिनट पहले सड़क पर टहलती दिखती है। अजय उर्फ झबरू ने कहा कि साक्षी ने शनिवार को साहिल के बारे में उससे शिकायत की थी। उसने कहा-शनिवार को साक्षी आई और कहा कि साहिल उसे तंग कर रहा है। मैं, भावना और साक्षी के साथ, साहिल से मिलने गया और उससे कहा कि वह उसे (साक्षी) परेशान न करे। हालांकि, रविवार को उसने साक्षी की हत्या कर दी।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली अध्यादेश विवाद : केजरीवाल की स्टालिन, हेमंत सोरेन से मुलाकात की योजना
झबरू ने कहा-जब मैंने घटना के बारे में सुना और मौके पर गया, तो मैंने उसका शव पड़ा देखा। उसकी खोपड़ी फटी हुई थी और उसकी आंतें लटकी हुई थीं। मैंने पुलिस को शव को एंबुलेंस में ले जाने में मदद की। मौके पर पहुंचे एक अन्य स्थानीय व्यक्ति सुनील कुमार ने कहा कि उन्होंने वहां कई लोगों को इकट्ठा देखा और अजय शव को ले जाने में पुलिस की मदद कर रहा था।