कपूरथला : भारतीय रेल क्षेत्र के लिए एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि के रूप में पंजाब स्थित रेल कोच फैक्ट्री (RCF), कपूरथला ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आरसीएफ कपूरथला द्वारा बांग्लादेश रेलवे को निर्यात किए जाने वाले 19 एलएचबी (LHB) कोचों वाली पहली विशेष ट्रेन (रेक) का औपचारिक रोलआउट 12 अगस्त 2026 को किया जा रहा है। विशेष बात यह है कि इन अत्याधुनिक कोचों में कई ऐसे अनूठे डिजाइन और तकनीकी बदलाव किए गए हैं, जो (RCF Kapurthala created history) एलएचबी कोच निर्माण इतिहास में पहली बार देखने को मिल रहे हैं।

 RCF Kapurthala created history – बांग्लादेश रेलवे के लिए विशेष रूप से तैयार की गई इस पहली ट्रेन में कुल 19 एलएचबी ब्रॉड-गेज पैसेंजर कोच शामिल हैं। इस रेक का संयोजन अंतर्राष्ट्रीय यात्री आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया है, जिसमें 3 एसी स्लीपर कोच, 3 एसी चेयर कार, 11 नॉन-एसी चेयर कार और 2 पावर कार सम्मिलित हैं। आरसीएफ (RCF) के अनुसार, बांग्लादेश रेलवे के परिचालन मानकों एवं यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए इन डिब्बों का निर्माण किया गया है। इनमें से कई तकनीकी विशेषताएं और मॉडिफिकेशन पहली बार किसी एलएचबी-टाइप कोच में विकसित किए गए हैं।

 मेड इन इंडिया’ रेलवे तकनीक को मिलेगी वैश्विक पहचान 

भारतीय रेल निर्माण क्षेत्र की यह उपलब्धि वैश्विक स्तर पर ‘मेड इन इंडिया’ रेलवे टेक्नोलॉजी को एक नई और प्रतिष्ठित पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस सफल निर्यात के माध्यम से भविष्य में विश्व के अन्य देशों से भी भारतीय रेल कोचों, इंजनों और आधुनिक रेलवे तकनीकों के लिए बड़े व्यापारिक ऑर्डर प्राप्त होने का मार्ग प्रशस्त होगा। आरसीएफ की यह उपलब्धि वैश्विक बाजार में भारत के रेलवे एक्सपोर्ट क्षेत्र की स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।

Share.
Exit mobile version