Rudraksh Convention Center: वाराणसी कन्वेंशन सेंटर ‘रुद्राक्ष’ के लोकार्पण अवसर पर जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा भी काशी आएंगे। उनके साथ पूर्व प्रधानामंत्री शिंजो आबे भी रहेंगे। मार्च के बाद रुद्राक्ष का लोकार्पण होगा। कमिश्नरी सभागार में सोमवार शाम मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्च के बाद रुद्राक्ष को लोकार्पित करेंगे। हालांकि इसकी तारीख पीएमओ की ओर से तय होगी। लोकार्पण अवसर पर जापान सरकार के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। भारत सरकार की ओर से उन्हें आमंत्रण भेजा जाएगा। मंडलायुक्त ने कहा कि इस माह के अंत तक रुद्राक्ष का काम पूरा हो जाएगा। 31 मार्च तक इसका ट्रायल भी हो जाएगा। इसे टूरिस्ट सर्किट से जोड़ा जाएगा। इसके जरिए पूरे उत्तर भारत को आकर्षित करने की योजना है। पर्यटकों और आयोजकों के लिए यहां आने-जाने के लिए एयरपोर्ट के साथ ही रेल व सड़क मार्ग की बेहतरीन कनेक्टिविटी है।

शुरू हुई तैयारी
पीएम मोदी मार्च के बाद लोकार्पण करेंगे, टूरिस्ट सर्किट से जुड़ेगा जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे भी इस मौके पर रहेंगे मौजूद सालाना एक करोड़ राजस्व की वसूली का है लक्ष्य
इसे भी पढ़े: उत्तराखंड प्रलय में UP के 49 लोग लापता
- 31 मार्च वाराणसी कन्वेंशन सेंटर का ट्रायल पूरा होगा।
- 10 मार्च तक रुद्राक्ष का ISWH का करेगा संचालन

Rudraksh Convention Center: वाराणसी स्मार्ट सिटी का भी है 37 फीसदी शेयर नगर आयुक्त गौरांग राठी ने कहा कि रुद्राक्ष के संचालन की जिम्मेदारी आइएसडब्ल्यूएचसी की होगी। यहां से हर साल एक करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त करना लक्ष्य होगा। उन्होंने कहा कि 10 साल के लिए कंपनी से समझौता हुआ है। कंपनी रुद्राक्ष का संचालन करेगी और रखरखाव के साथ बिजनेस भी करेगी। मंडलायुक्त ने कहा कि कंपनी के साथ वाराणसी स्मार्ट सिटी कंपनी का 37 फीसदी शेयर तय किया गया है। इसके तहत न्यूनतम 35 लाख रुपये और अधिकतम एक करोड़ रुपये वार्षिक राजस्व मिलने का अनुमान है।
इसे भी पढ़े: जापान-भारत की दोस्ती का प्रतीक है काशी का रूद्राक्ष कंवेंशन सेंटर, जानें कब पर्यटकों के लिए होगा शुरू

