नैनीताल : भारत-चीन सीमा के पास उत्तराखंड में एक भीषण दुर्घटना की खबर है। रविवार दोपहर में एक वाहन पर एक विशाालकाय चट्टान गिर गयी जिससे आठ लोगों (Rock Fell On Vehicle) की दर्दनाक मौत की आशंका है। इनमें तीन बच्चे भी बताये जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना लामारी एसएसबी कैम्प और बूंदी के बीच हुई है। बताया जा रहा है कि एक वाहन धारचूला से सामान लेकर ज्योलिंकोंग गया था। वापस लौटते वक्त इस वाहन पर एक विशालकाय चट्टान गिर गयी।
इसे भी पढ़ें – केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में शुरू हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक
Rock Fell On Vehicle – वाहन में आठ लोग बताये जा रहे हैं। इनमें तीन बच्चे शामिल हैं। ये सभी धारचूला लौट रहे थे। चट्टान इतनी विशालकाय है कि शव और वाहन पूरी तरह से तहस नहस हो गये हैं। मौके पर सिर्फ कपड़े शेष बचे हैं। यह भी पता चला है कि चट्टान इतनी विशालकाय है कि जेसीबी भी इसे हिलाने में नाकाम है।
इसे भी पढ़ें – द्रौपदी का डांडा पर्वत शिखर से रायवाला के पर्वतारोही का शव बरामद
एसडीआरएफ और एनडीआरएफ मौके पर है। इस भीषण दुर्घटना में किसी के बचने की उम्मीद नहीं है। स्थिति इतनी भयावह है कि शवों का शिनाख्त होना भी संभव नहीं है। मृतकों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है। धारचूला के पुलिस क्षेत्राधिकारी परवेज अली ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भीषण दुर्घटना घटी है। उन्होंने बताया कि आठ के मरने की आशंका है।