उत्तरकाशी : उत्तरकाशी स्थित द्रौपदी का डांडा पर्वत शिखर से एक वर्ष से लापता पर्वतारोही का शव बरामद किया गया जबकि अभी एक पर्वतारोही और लापता है। बरामद (Climber’s Body Recovered) शव की पहचान देहरादून के प्रतीक नगर, रायवाला निवासी 30 वर्षीय विनय पंवार पुत्र राजेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। यह जवान नेवी में रामेश्वरम में तैनात था।
इसे भी पढ़ें – पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी में बेहतर प्रशिक्षण से राज्य में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर : मुख्यमंत्री
Climber’s Body Recovered – इस मामले में मेजर देवल वाजपेयी ने बताया कि बीते 22 सितम्बर 2023 नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के प्रधानाचार्य कर्नल भदौरिया के नेतृत्व में इन शवों की खोज के लिए 11 सदस्य दल अभियान के लिए गया हुआ था। उन्होंने बताया कि नेवी जवान का शव बुधवार सुबह को बरामद किया गया था। आज गुरुवार को भारतीय वायुसेना के चीता हेलीकॉप्टर से शव को हर्षल भेजा गया। इसके बाद वाहन से शव को जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया गया। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम हुआ।
इसे भी पढ़ें – सीपीए में आतंकवाद के खतरे को लेकर व्यक्त की गई चिंता : ऋतु खंडूडी भूषण
उन्होंने बताया कि नेवी जवान के शव को देहरादून स्थित एनएचओ पहुंचाया जा रहा है, जहां सैनिक सम्मान के साथ नेवी जवान विनय पंवार का अंतिम संस्कार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जनपद में लगातार आ रहे भूकंप के चलते यह सर्च अभियान फिलहाल रोक दिया गया है। हालांकि सर्च टीप अभी भी बेसिक कैंप में डटी हुई है।गौरतलब है कि पिछले वर्ष 4 अक्टूबर 2022 को उत्तरकाशी जिले में द्रौपदी का डांडा पर्वत शिखर पर चढ़ते समय हिमस्खलन होने से 29 युवा पर्वतारोही काल के ग्रास बन गए थे। इनमें से अब तक 27 के शव गत बरामद हो गए हैं।