Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पंजाब बना ऑटो पार्ट्स का नया पावरहाउस : मंडी गोबिंदगढ़ में 20,000 करोड़ के निवेश की तैयारी
    • जो कहा वो किया : पंजाब सरकार ने किसानों को ₹20 हजार प्रति एकड़ मुआवज़ा देकर रचा इतिहास
    • मान सरकार की ‘इन्वेस्ट पंजाब’ पहल : गंगा एक्रोवूल्स करेगी 637 करोड़ का टेक्सटाइल निवेश
    • केजरीवाल और सीएम मान का युवाओं को तोहफा : ‘पंजाब स्टार्टअप ऐप’ से हर छात्र बनेगा उद्यमी
    • IPS पूरन कुमार सुसाइड मामला : राहुल गांधी ने परिवार से की मुलाकात, चंडीगढ़ पहुंचकर जताया दुख
    • IPS सुसाइड केस पर बड़ा एक्शन : हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा
    • सिवनी लूट कांड : पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज! CM मोहन यादव ने लापरवाही पर लिया कड़ा एक्शन
    • इंडिया गठबंधन में ‘शायरी युद्ध’! सीट बंटवारे की जंग के बीच RJD के मनोज झा और कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी आमने-सामने
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, October 15
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » म्यूजिक एलबम ‘सुट्टा’ में नज़र आएगी अदाकारा रिया रॉय

    म्यूजिक एलबम ‘सुट्टा’ में नज़र आएगी अदाकारा रिया रॉय

    June 16, 2022 मनोरंजन 2 Mins Read
    Riya Roy
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    पश्चिम बंगाल की धरती से जुड़ी अभिनेत्रियों में अपर्णा सेन, इंद्राणी मुखर्जी, सुमिता सन्याल, शर्मिला टैगोर, तनुजा, राखी, माला सिन्हा, मौसमी चटर्जी, मुममुन सेन,राइमा सेन, रानी मुखर्जी, सुष्मिता सेन और रिंकू घोष (दुर्गेशनंदिनी) जैसी कई अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में अपने अभिनय प्रतिभा के बदौलत बंगाल का नाम रौशन किया और सिने दर्शकों दिलोदिमाग़ में छाई रहीं। इन नामों के साथ अब एक नाम और जुड़ गया है अभिनेत्री रिया रॉय (Riya Roy) का। कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के टालीगंज से आयी होनहार, मेहनती और आकर्षक व्यक्तित्व की धनी रिया रॉय की अदाकारी और खूबसूरती का जलवा बहुत जल्द ही मशहूर पार्श्वगायक कुमार शानू के पुत्र जान कुमार शानू के नए म्यूजिक एलबम ‘सुट्टा’ में देखने को मिलेगा।

    इसे भी पढ़ें – भूल भुलैया 2 : फिल्म की सफलता से गदगद हुए कार्तिक आर्यन

    यह एक पेप्पी पार्टी सांग है जो कश्मीर की अदभुत सुंदर वादियों में फिल्माया गया है। इस एल्बम से रिया रॉय बॉलीवुड का हिस्सा बनेंगी। बचपन से ही अभिनय में रुचि रखने वाली अदाकारा रिया रॉय अपने कैरियर की शुरुआत मॉडलिंग से की है साथ ही रंगमंच में भी काम किया है। कई बेहतरीन विज्ञापन फिल्मों में रिया काम कर चुकी है तथा कई ब्रांड की वह हाई पॉइंट भी रही है। कई बड़े ज्वेलर्स के विज्ञापनों में रिया की सुंदरता देखते बनती है जैसे ओरा डिमांड ज्वेलर्स आदि। कई सौंदर्य सामग्री के विज्ञापनों के साथ बड़े रिसोर्ट के विज्ञापन में भी रिया का जलवा कायम है जिसमें हाल ही में खानवेल रिसोर्ट सिलवासा का विज्ञापन उल्लेखनीय है।

    इसे भी पढ़ें – अनुपमा की बहू की होगी मौत, निधि शाह सीरियल को कहेंगी अलविदा

    Riya Roy – रिया को अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, माधुरी दीक्षित, आयुष्मान खुराना, रणवीर सिंह और नवाजुद्दीन सिद्दिकी जैसे शख्सियत जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी मेहनत से खुद को स्थापित किया है, काफी पसंद हैं। रिया भी अपनी योग्यता और अभिनय कौशल की बदौलत ऊचाइयों तक पहुंचना चाहती है। पूर्ण आत्मविश्वास से भरी रिया ने स्वयं में कमी होने नहीं दी है वह नयापन और अपने व्यक्तित्व में सुधार करते रहती है। वह योगा, मेडिटेशन, डांस में ध्यान देती है। नवोदित अदाकारा रिया रॉय के पास म्यूजिक एलबम ‘सुट्टा’ के अलावा कई प्रोजेक्ट हैं जिसमें वह दर्शकों को जल्द दिखायी देंगी। रिया आत्मविश्वासी और दृढ़ निश्चयी है। अभिनय की दुनिया में वह अपना अलग मुकाम बनाना चाहती है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Filmfare में बच्चन परिवार का ‘Triple Dhamaka’: एक ही रात में 3 सदस्यों ने जीते 3 अवॉर्ड

    Filmfare 2025 में ‘लापता लेडीज़’ का जलवा! सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास

    रोहित शेट्टी की नई कॉप फिल्म : 1000 करोड़ी एक्टर जॉन अब्राहम बने पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया

    जान्हवी कपूर-टाइगर श्रॉफ की फिल्म में हुई बॉबी देओल के बेटे की एंट्री, रोमांस हुआ त्रिकोणीय

    500 करोड़ी ‘सैयारा’ छोड़िए, अब एक्शन को तैयार अहान, सलमान का डायरेक्टर बनाएगा ‘सुपरस्टार’!

    Y कैटेगरी सुरक्षा में रहेंगे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, CRPF के 11 जवान करेंगे हिफाजत

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.