Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पोस्टमार्टम
    • सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा ‘ड्रोन टेक्नोलॉजी’ कोर्स, नौकरी के साथ मिलेगी डिग्री
    • भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; मास्टर प्लान पर टिकी निगाहें
    • सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन ने आरोपों को नकारा
    • छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से काटकर ठिकाने लगाया शव
    • छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से काटकर ठिकाने लगाया शव
    • शिवपुरी में वन विभाग का पिंजरा फेल, ग्रामीणों का ‘देसी जुगाड़’ हिट: चंदे के बकरे से 24 घंटे में कैद हुए तेंदुए के 2 शावक
    • JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच की मांग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, August 8
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » लव जिहाद : कोर्ट में बोली रितिका-पति है साजिद,उसी के साथ रहूंगी

    लव जिहाद : कोर्ट में बोली रितिका-पति है साजिद,उसी के साथ रहूंगी

    April 21, 2022 उत्तर प्रदेश 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    आगरा : साजिद प्यार की खातिर साहिल बन गया। रितिका (Ritika) भी छह दिन अभिरक्षा में रहने के बाद अपने इरादों से नहीं हिली। बुधवार को कोर्ट में बयान देते हुए उसने कहा कि वह बालिग है। (Ritika) उसने अपनी मर्जी से शादी की थी। पति के साथ जाना चाहती है। पति और उसके परिवार से कोई कोर्ट में नहीं आया था। फिलहाल युवती पुलिस अभिरक्षा में है। उसे किसके साथ भेजा जाए। विवेचक को यह फैसला खुद लेना है। कोर्ट ने अपना कोई आदेश नहीं दिया है।

    इसे भी पढ़ें – फैशन की दुनिया में टक्कर देगी खादी, योगी सरकार ने बनाया पांच साल का एक्शन प्लान

    11 अप्रैल को रुनकता निवासी 22 वर्षीय रितिका (Ritika) जैन अपने प्रेमी साजिद के साथ चली गई थी। परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। 12 अप्रैल को साजिद ने दिल्ली में धर्म बदला। वह साहिल बन गया। आर्य समाज मंदिर में रितिका (Ritika) से हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। 13 अप्रैल को नाटकीय अंदाज में पुलिस ने रितिका को बरामद किया। 15 अप्रैल को रुनकता में पंचायत हुई। लोग आक्रोशित हो गए। साजिद उसके भाई और चाचा के घर में आग लगा दी। पुलिस ने पहले दिन ही प्रधान और जिला पंचायत सदस्य सहित नौ आरोपियों को जेल भेजा। युवती आशा ज्योति केंद्र में थी। पुलिस ने सातवें दिन बुधवार को उसे बयान के लिए कोर्ट में पेश किया।

    इसे भी पढ़ें – 12 लाख मूल पर 70 लाख सूद, शाहजहाँपुर में कुर्क होगी सूदखोर की संपत्ति

    एसपीओ विनोद कुमार यादव ने बताया कि विवेचक विजय विक्रम सिंह ने युवती को 164 के बयान के लिए कोर्ट में पेश किया। युवती ने बयान में कहा कि वह वयस्क है। मर्जी से साजिद से विवाह किया है। पति के साथ जाना चाहती है। विवेचक ने इस पर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि मामला संवेदनशील है। पीड़िता का पति कोर्ट में नहीं है। उचित सुपुर्दगी में देने का आदेश पारित किया जाए। चूंकि पीड़िता बालिग है। इसलिए कोर्ट ने मौखिक आदेश दिया कि विवेचक स्वयं सुपुर्दगी का निर्णय लें। पुलिस ने युवती से साजिद के बारे में पूछा तो उसने जानकारी से इनकार कर दिया।

    इसे भी पढ़ें – लव जिहाद : पहचान छिपाकर हिन्दू लड़की से कर ली शादी, फिर भाग गया विदेश

    एसपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि साजिद आएगा तो युवती को उसके सुपुर्द कर दिया जाएगा। युवती से पूछा जा रहा है कि वह किसी रिश्तेदार के घर जाना चाहे तो बता दे। पुलिस छोड़ आएगी। फिलहाल युवती को आशा ज्योति केंद्र ले जाया गया है।युवती के परिजन कोर्ट में आए थे। बेटी से बातचीत करना चाहते थे। पुलिस ने बोला कि युवती चाहेगी तभी बात कर सकते हैं। युवती बालिग है। कोई आरोप लगाया तो पुलिस को भी दिक्कत हो सकती है। परिजनों की आंखों में आंसू थे। वे दूर से बेटी को देख रहे थे। सोच रहे कि शायद बेटी बात करेगी। साथ चलने को तैयार हो जाएगी। बेटी ने बातचीत नहीं की। परिजन मायूस होकर लौट गए।

    इसे भी पढ़ें – दुल्हन करती रही इंतजार,न दूल्हा आया न बारात,मुकदमा दर्ज

    11 अप्रैल को रुनकता निवासी 22 वर्षीय रितिका जैन अपने प्रेमी साजिद के साथ चली गई थी। परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। सिकंदरा थाने का घेराव हुआ था। 12 अप्रैल को साजिद ने दिल्ली में अपना धर्म बदला। वह साहिल बन गया। आर्य समाज मंदिर में रितिका जैन के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। 13 अप्रैल को नाटकीय अंदाज में पुलिस ने रितिका को बरामद किया। 15 अप्रैल को रुनकता में पंचायत हुई। भाषणबाजी हुई। लोग आक्रोशित हो गए। साजिद उसके भाई और चाचा के घर में आग लगा दी। पुलिस ने पहले दिन ही ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य सहित नौ आरोपियों को जेल भेजा। अन्य की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। युवती आशा ज्योति केंद्र में थी। पुलिस ने सातवें दिन बुधवार को उसे बयान के लिए कोर्ट में पेश किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीचे से बरामद

    कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने पर मची खलबली

    यूपी में सियासी घमासान: “सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है”— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

    कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां

    आबान की मौत से गहरे सदमे में अली: 2 दिनों से नहीं खाया खाना; हाईकोर्ट ने जनाजे के लिए अली व उमर को दी पैरोल

    अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त हुआ हादसा

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.