Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने में फैसले का निर्देश
    • “राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?” TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खारिज
    • छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड
    • NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीकर कनेक्शन का खुलासा
    • E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— ‘जनता की जेब से चुरा रहे पैसे’, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का पलटवार
    • महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार संग 5 घंटे चली बैठक
    • अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल
    • गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 लाख मुआवजा देने को राजी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, August 7
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » लव जिहाद : कोर्ट में बोली रितिका-पति है साजिद,उसी के साथ रहूंगी

    लव जिहाद : कोर्ट में बोली रितिका-पति है साजिद,उसी के साथ रहूंगी

    April 21, 2022 उत्तर प्रदेश 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    आगरा : साजिद प्यार की खातिर साहिल बन गया। रितिका (Ritika) भी छह दिन अभिरक्षा में रहने के बाद अपने इरादों से नहीं हिली। बुधवार को कोर्ट में बयान देते हुए उसने कहा कि वह बालिग है। (Ritika) उसने अपनी मर्जी से शादी की थी। पति के साथ जाना चाहती है। पति और उसके परिवार से कोई कोर्ट में नहीं आया था। फिलहाल युवती पुलिस अभिरक्षा में है। उसे किसके साथ भेजा जाए। विवेचक को यह फैसला खुद लेना है। कोर्ट ने अपना कोई आदेश नहीं दिया है।

    इसे भी पढ़ें – फैशन की दुनिया में टक्कर देगी खादी, योगी सरकार ने बनाया पांच साल का एक्शन प्लान

    11 अप्रैल को रुनकता निवासी 22 वर्षीय रितिका (Ritika) जैन अपने प्रेमी साजिद के साथ चली गई थी। परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। 12 अप्रैल को साजिद ने दिल्ली में धर्म बदला। वह साहिल बन गया। आर्य समाज मंदिर में रितिका (Ritika) से हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। 13 अप्रैल को नाटकीय अंदाज में पुलिस ने रितिका को बरामद किया। 15 अप्रैल को रुनकता में पंचायत हुई। लोग आक्रोशित हो गए। साजिद उसके भाई और चाचा के घर में आग लगा दी। पुलिस ने पहले दिन ही प्रधान और जिला पंचायत सदस्य सहित नौ आरोपियों को जेल भेजा। युवती आशा ज्योति केंद्र में थी। पुलिस ने सातवें दिन बुधवार को उसे बयान के लिए कोर्ट में पेश किया।

    इसे भी पढ़ें – 12 लाख मूल पर 70 लाख सूद, शाहजहाँपुर में कुर्क होगी सूदखोर की संपत्ति

    एसपीओ विनोद कुमार यादव ने बताया कि विवेचक विजय विक्रम सिंह ने युवती को 164 के बयान के लिए कोर्ट में पेश किया। युवती ने बयान में कहा कि वह वयस्क है। मर्जी से साजिद से विवाह किया है। पति के साथ जाना चाहती है। विवेचक ने इस पर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि मामला संवेदनशील है। पीड़िता का पति कोर्ट में नहीं है। उचित सुपुर्दगी में देने का आदेश पारित किया जाए। चूंकि पीड़िता बालिग है। इसलिए कोर्ट ने मौखिक आदेश दिया कि विवेचक स्वयं सुपुर्दगी का निर्णय लें। पुलिस ने युवती से साजिद के बारे में पूछा तो उसने जानकारी से इनकार कर दिया।

    इसे भी पढ़ें – लव जिहाद : पहचान छिपाकर हिन्दू लड़की से कर ली शादी, फिर भाग गया विदेश

    एसपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि साजिद आएगा तो युवती को उसके सुपुर्द कर दिया जाएगा। युवती से पूछा जा रहा है कि वह किसी रिश्तेदार के घर जाना चाहे तो बता दे। पुलिस छोड़ आएगी। फिलहाल युवती को आशा ज्योति केंद्र ले जाया गया है।युवती के परिजन कोर्ट में आए थे। बेटी से बातचीत करना चाहते थे। पुलिस ने बोला कि युवती चाहेगी तभी बात कर सकते हैं। युवती बालिग है। कोई आरोप लगाया तो पुलिस को भी दिक्कत हो सकती है। परिजनों की आंखों में आंसू थे। वे दूर से बेटी को देख रहे थे। सोच रहे कि शायद बेटी बात करेगी। साथ चलने को तैयार हो जाएगी। बेटी ने बातचीत नहीं की। परिजन मायूस होकर लौट गए।

    इसे भी पढ़ें – दुल्हन करती रही इंतजार,न दूल्हा आया न बारात,मुकदमा दर्ज

    11 अप्रैल को रुनकता निवासी 22 वर्षीय रितिका जैन अपने प्रेमी साजिद के साथ चली गई थी। परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। सिकंदरा थाने का घेराव हुआ था। 12 अप्रैल को साजिद ने दिल्ली में अपना धर्म बदला। वह साहिल बन गया। आर्य समाज मंदिर में रितिका जैन के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। 13 अप्रैल को नाटकीय अंदाज में पुलिस ने रितिका को बरामद किया। 15 अप्रैल को रुनकता में पंचायत हुई। भाषणबाजी हुई। लोग आक्रोशित हो गए। साजिद उसके भाई और चाचा के घर में आग लगा दी। पुलिस ने पहले दिन ही ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य सहित नौ आरोपियों को जेल भेजा। अन्य की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। युवती आशा ज्योति केंद्र में थी। पुलिस ने सातवें दिन बुधवार को उसे बयान के लिए कोर्ट में पेश किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल

    गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 लाख मुआवजा देने को राजी

    अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त हुआ हादसा

    अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान का शव पहुँचा प्रयागराज: झांसी हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कसारी-मसारी में होगा सुपुर्द-ए-खाक

    बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर मायावती ने जताया गहरा शोक, बताया पार्टी का वफादार स्तंभ

    दरगाह आला हजरत उर्स-ए-रजवी में मिसाल: सावन के सम्मान में नहीं बनेगी नॉनवेज बिरयानी, परोसा जाएगा शाकाहारी लंगर

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.