शहडोल : खेलों के मामले में शहडोल ने मध्य प्रदेश में अलग पहचान बना ली है. क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा अब यहां के खिलाड़ी बास्केटबॉल में भी नाम करने लगे हैं. हाल ही में क्रिकेट के WPL ऑक्शन (now this is trailer) में शहडोल की दो लड़कियों ने कमाल किया तो अब बास्केटबॉल में शहडोल की 5 लड़कियों ने सुर्खियां बटोरी हैं. इन बेटियों का चयन राष्ट्रीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट के लिए मध्य प्रदेश की टीम में हुआ है.
मध्य प्रदेश की अंडर-14 गर्ल्स टीम में चयन
बास्केटबॉल के खेल में एक बार फिर शहडोल ने कमाल कर दिखाया है. इसी महीने होने वाले नेशनल गेम्स के लिए मध्य प्रदेश की अंडर 14 गर्ल्स की जो टीम बनी है, उसमें मध्य प्रदेश के शहडोल संभाग की 5 लड़कियों ने अपनी जगह बनाई है. ये हैं अनुष्का करांगले, आराध्या द्विवेदी, पावनी तिवारी, कृपा गुप्ता और अवनी गर्ग. ये खिलाड़ी नेशनल गेम्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी.
केके श्रीवास्तव बने मध्य प्रदेश टीम के कोच
शहडोल में बास्केटबॉल टीम के कोच केके श्रीवास्तव नेशनल कोच भी हैं. अंडर 14 गर्ल्स के नेशनल गेम्स के लिए उन्हें मध्य प्रदेश की टीम के भी कोच नियुक्त किया गया है. केके श्रीवास्तव बताते हैं “शहडोल में (now this is trailer) पिछले महीने बास्केटबॉल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हुई थी. इसमें शहडोल का गोल्ड मेडल मिला था. शहडोल संभाग से 5 बच्चों का चयन इसी आधार पर हुआ.
मध्य प्रदेश की टीम में 5 लड़कियां शहडोल
कोच केके श्रीवास्तव का कहना है “सीबीएसई टूर्नामेंट में भी हमारी टीम ने फाइनल खेला, उसमें भी हम रनर अप रहे. बास्केटबॉल में शहडोल संभाग की टीम बहुत मजबूत है. सबसे बड़ा सबूत यही है कि मध्य प्रदेश की नेशनल टीम में शहडोल संभाग से 5 खिलाड़ियों का चयन हुआ है. मध्य प्रदेश की 12 बच्चों की टीम बनी है, जिसमें से 5 बच्चे शहडोल के सेलेक्ट हुए हैं. ये शहडोल के लिए गौरव की बात है.”

