शिवपुरी : कोलारस और शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में सिंध नदी के किनारे बसे करीब सवा सौ गांवों के ग्रामीणों को लाभांवित करने के लिए करीब पांच साल पहले सिंध नदी में स्टाप डैम बनवाए गए थे. इन स्टाप डैम के कारण सिंध नदी में वर्ष भर पानी रहता था. नदी में पानी रहने के कारण न सिर्फ मवेशियों को पूरी साल पीने के लिए पानी (forgot to close gate) मुहैया होता है, बल्कि सिंध नदी के दोनों किनारों पर पांच से दस किमी की दूरी तक बसे गांवों में वाटर लेवल मेनटेन होता है.
जल संसाधन विभाग बारिश के मौसम से कुछ समय पूर्व स्टाप डैम के गेटों को खोल देता है और बारिश का मौसम समाप्त हाेते ही इन गेटों को बंद कर दिया जाता है. ताकि न तो गेट और ना स्टाप डैम को नुकसान हो और साल भर नदी में पानी बना रहे. इस बार बारिश का मौसम बीते हुए लंबा समय गुजर चुका है, परंतु अभी तक जल संसाधन विभाग ने स्टाप डेम के गेट नहीं लगाए हैं.
ग्रामीणों का कहना है कि, ”अगर सभी स्टाप डैम के गेट बंद नहीं किए गए तो निश्चित तौर पर आने वाले समय में इस नदी के आसपास के जिन गांवों में वाटर लेवल बना रहता है वहां पर परेशानी की स्थिति निर्मित हो जाएगी. इसके अलावा गर्मी के मौसम में मवेशी पानी के लिए यहां से वहां तड़पते हुए फिरेंगे.”
forgot to close gate – ग्रामीणों का तो यहां तक आरोप है कि नदी में पानी भरा रहने के कारण नदी में से रेत निकालना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में जो रेत माफिया नदी के विभिन्न घाटों से रेत का खनन कर बाजार में बेच रहे हैं, उन्होंने जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों से सांठ गांठ कर कर गेटों को बंद नहीं होने दिया है. इससे नदी का पानी खत्म हो जाने पर आसानी से रेत का अवैध खनन किया जा सकेगा.
‘

