लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने और परीक्षा रद्द करने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष (Renuka Mishra Was Removed) रेणुका मिश्रा को हटा दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें – गोंडा में माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या, एक गिरफ्तार
सरकार ने 1990 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की अधिकारी रेणुका मिश्रा को 14 जून 2023 को महानिदेशक व अध्यक्ष उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्होंने बताया कि 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी सतर्कता निदेशक राजीव कृष्ण को बोर्ड की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है।
इसे भी पढ़ें – अखिलेश यादव ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पर कैसा तंज, कहा प्यारे मोहन
Renuka Mishra Was Removed – प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बाद राज्य सरकार ने 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा रद्द कर दी थी और छह महीने के भीतर दोबारा परीक्षा कराने का आदेश दिया था। राज्य सरकार ने आरोपों की जांच उप्र पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) से कराने की भी घोषणा की थी। इसी वर्ष 17 और 18 फरवरी को आयोजित परीक्षा में राज्य भर में 48 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
