Redmi 15C 5G Smartphone को आज भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. Redmi 14C के इस अपग्रेड मॉडल में कई अपग्रेड देखने को मिलेंगे, लॉन्च के बाद इस फोन को कंपनी की साइट के अलावा Amazon से खरीद पाएंगे. इस फोन के लिए मी डॉट कॉम और अमेजन पर अलग से माइक्रोसाइट भी तैयार की गई है (powerful battery and AI features) जिसपर फोन के कुछ खास फीचर्स को कंफर्म कर दिया गया है, आप भी अगर जल्द नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आइए आपको बताते हैं कि रेडमी 15सी 5जी को कौन-कौन से फीचर्स के साथ उतारा जाएगा और इस फोन की कीमत कितनी हो सकती है?
इसे भी पढ़ें – साइबर फ्रॉड पर नकेल: सरकार ने किया SIM बाइंडिंग अनिवार्य, बिना एक्टिव सिम के नहीं चलेगा WhatsApp!
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में इस रेडमी मोबाइल फोन के 4GB/128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपए, 6GB/128GB और 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत क्रमश: 13,999 और 14,999 रुपए हो सकती है. इस प्राइस रेंज में ये फोन 15 हजार तक के बजट में आने वाले Motorola, Vivo, Poco जैसे ब्रैंड्स के स्मार्टफोन्स को कांटे की टक्कर देगा.
इसे भी पढ़ें – व्हाट्सएप से पैसे कमाने का आसान तरीका! सिर्फ चैट नहीं, बल्कि इस ऐप से होगी बंपर कमाई
powerful battery and AI features – अगर कीमत सही निकलती है तो ये अपकमिंग फोन पिछले मॉडल की तुलना ज्यादा महंगा हो सकता है, याद दिला दें कि रेडमी 14सी 5जी के 4/64 जीबी वेरिएंट को कंपनी ने 9999 रुपए में उतारा था. कंपनी कंफर्म कर चुकी है कि ये फोन मूनलाइट ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और डस्क पर्पल तीन कलर ऑप्शन्स में उतारा जाएगा.
