पंजाब अब सिर्फ खेतों की धरती नहीं, यह दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों का पसंदीदा ठिकाना बन चुका है! मुख्यमंत्री भगवंत मान के कुशल नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ईमानदार नीतियों और ज़मीनी मेहनत (record breaking wave of investment) का ही नतीजा है कि जर्मनी की मशहूर कंपनी फ्रायडनबर्ग ग्रुप (Freudenberg Group) ने पंजाब के रूपनगर जिले के मोरिंडा में ₹339 करोड़ का ऐतिहासिक निवेश किया।
भले ही यह निवेश कुछ समय पहले हुआ हो, लेकिन यह आज भी पंजाब की प्रगति और कामयाबी की सबसे बड़ी मिसाल है। यह दिखाता है कि मान सरकार ने पुराने इरादों को ठोस कार्रवाई में बदलकर, पंजाब को तरक्की की नई राह पर ला खड़ा किया है। मुख्यमंत्री मान और उनकी टीम ने निवेशकों को सुविधाएँ देने के लिए ‘इन्वेस्ट पंजाब’ के ज़रिए सिंगल-विंडो सिस्टम की स्थापना की है।
इसे भी पढ़ें – पिछली सरकारों की 20 साल की लापरवाही पर लगाम, AAP सरकार ने बढ़ाया पंजाब का ट्री कवर 177.22 वर्ग किमी!
फ्रायडनबर्ग जैसी वैश्विक कंपनी का पंजाब में आना नौजवानों के लिए बंपर मौकों की गारंटी है। मोरिंडा में बनी इन दो नई और आधुनिक फैक्ट्रियों ने 200 लोगों को सीधे और हज़ारों को सप्लाई चेन तथा दूसरे कामों से अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार दिया है। पंजाब के नौजवानों को चंडीगढ़ और आसपास के स्कूलों-कॉलेजों से खास ट्रेनिंग दी गई है, ताकि वे अगली पीढ़ी के पुर्जे बनाने में पारंगत हो सकें।
record breaking wave of investment – मोरांडा में उत्पादित गाड़ियों के सील्स और कंपन कम करने वाले पुर्जे भारत के साथ-साथ विदेशों में भी निर्यात होंगे, जिससे पंजाब विनिर्माण और निर्यात का एक मजबूत हब बनेगा और राज्य की औद्योगिक साख बढ़ेगी। यह निवेश ₹1.23 लाख करोड़ के उस कुल प्रस्ताव का हिस्सा है जो 2022 से अब तक पंजाब को मिला है और जिससे 4.7 लाख नई नौकरियाँ बनने की उम्मीद है।
