Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ ‘दीपथून’ पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट में तमिलनाडु सरकार ने जताई माफी
    • श्रीनगर में आयोजित ‘वक्फ दिवस’ समारोह के दौरान बजाए गए ‘वंदे मातरम’ पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि समूह ‘MMU’ ने जताई कड़ी आपत्ति
    • उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई ‘बैणी-भुली योजना’: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने
    • अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के कारण लिया गया फैसला
    • बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध
    • भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक लोगों को बना चुका है ठगी का शिकार
    • पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों को चुनावी मोर्चे पर उतारा
    • पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली बैठक में उम्मीदवारों के चयन और सांसदों को मैदान में उतारने पर हुआ गहन मंथन
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, November 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » शुक्रवार के दिन पूजा के समय पढ़ें ये व्रत कथा, खुशहाल रहेगी जिंदगी!

    शुक्रवार के दिन पूजा के समय पढ़ें ये व्रत कथा, खुशहाल रहेगी जिंदगी!

    February 28, 2025 धार्मिक 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    अगर आप जीवन में पैसों की कमी से परेशान रहते हैं तो आप शुक्रवार के दिन पूजा के समय मां लक्ष्मी की व्रत कथा अवश्य पढ़ें. ऐसी मान्यता है कि इस व्रत कथा के सुनने या पढ़ने से लोगों को मन (time of worship on friday) को शांति मिलती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. इसके साथ ही घर परिवार के लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है. शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी के समर्पित है और इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से पूजा करें और व्रत कथा अवश्य पढ़ें.

    मां लक्ष्मी पूजा विधि
    • शुक्रवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
    • घर के मंदिर में मां लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें.
    • मां लक्ष्मी को फूल, फल, मिठाई और धूप-दीप अर्पित करें.
    • मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें और उनकी आरती करें.
    • व्रत कथा पढ़ें या सुनें और इसके बाद माता को भोग लगाएं.
    • दिन भर उपवास रखें और शाम को मां लक्ष्मी को भोग लगाकर व्रत खोलें.
    • गरीबों और जरूरतमंदों को दान अवश्य करें.
    पूजा के समय सुनें ये व्रत कथा

    पैराणिक कथा के अनुसार, एक समय की बात है, एक नगर में शीला नाम की एक गरीब महिला रहती थी. वह अपने पति और बच्चों के साथ बहुत कठिनाई से जीवन यापन कर रही थी. शीला धार्मिक प्रकृति की और संतोष स्वभाव वाली थी. उनका पति भी विवेक और सुशील था. शीला और उसका पति कभी किसी की बुराई नहीं करते थे और प्रभु भजन में अच्छी तरह समय व्यतीत कर रहे थे. शहर के लोग उनकी गृहस्थी की सराहना करते थे. देखते ही देखते समय बदल गया. शीला का पति बुरे लोगों से दोस्ती कर बैठा.

    अब वह जल्द से जल्द करोड़पति बनने के ख्वाब देखने लगा. इसलिए वह गलत रास्ते पर चल पड़ा फलस्वरूप वह रोडपति बन गया. यानी रास्ते पर भटकते भिखारी जैसी उसकी हालत हो गई थी. शीला को पति के बर्ताव से बहुत दुःख हुआ, किन्तु वह भगवान पर भरोसा कर सबकुछ सहने लगी. वह अपना अधिकांश समय प्रभु भक्ति में बिताने लगी. अचानक एक दिन दोपहर को उनके द्वार पर किसी ने दस्तक दी. शीला ने द्वार खोला तो देखा कि एक मांजी खड़ी थी. उसके चेहरे पर अलौकिक तेज निखर रहा था. उनकी आंखों में से मानो अमृत बह रहा था.

    शीला कुछ समझ नहीं पा रही थी. फिर मांजी बोलीं- ‘तुम बहुत दिनों से मंदिर नहीं आई अतः मैं तुम्हें देखने चली आई.’ मांजी के अति प्रेमभरे शब्दों से शीला का हृदय पिघल गया. उसकी आंखों में आंसू आ गए और वह बिलख-बिलखकर रोने लगी. मांजी ने कहा-‘बेटी! सुख और दुःख तो धूप और छांव जैसे होते हैं. धैर्य रखो बेटी! मुझे तेरी सारी परेशानी बता.’ उसने मांजी को अपनी सारी कहानी कह सुनाई. कहानी सुनकर मांजी ने कहा- ‘कर्म की गति न्यारी होती है. हर इंसान को अपने कर्म भुगतने ही पड़ते हैं. इसलिए तू चिंता मत कर. अब तू कर्म भुगत चुकी है. अब तुम्हारे सुख के दिन अवश्य आएंगे.

    time of worship on friday – बूढ़ी महिला (मांजी) ने उसे मां वैभव लक्ष्मी व्रत के बारे में बताया. बूढ़ी महिला ने उसे व्रत की विधि और महत्व समझाया. शीला ने श्रद्धा और भक्ति भाव से मां वैभव लक्ष्मी का व्रत रखना शुरू किया. उसने हर शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा की और व्रत कथा सुनी. धीरे-धीरे, उसके जीवन में बदलाव आने लगे. उसके पति को एक अच्छी नौकरी मिल गई और उनके घर में धन-धान्य की वृद्धि होने लगी.

    शीला ने 21 शुक्रवार तक मां वैभव लक्ष्मी का व्रत रखा और फिर विधि-विधान से उद्यापन किया. उसने 7 महिलाओं को मां वैभव लक्ष्मी व्रत की पुस्तकें भेंट कीं और उन्हें भोजन कराया. मां वैभव लक्ष्मी की कृपा से शीला और उसके परिवार का जीवन सुखमय हो गया.

    पूजा का महत्व

    मान्यता है कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी पूजा करने से लोगों को की कृपा प्राप्त होती है. इसके साथ ही धन और समृद्धि में वृद्धि होती है. जीवन में सुख और शांति आती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं और खुशहाली बनी रहती है और जीवन में आने वाले कष्टों से छुटकारा मिलता है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल की बेटी और अभिनेत्री आरुषि निशंक ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान संग शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

    उत्पन्ना एकादशी 2026: चार दिसंबर को रखा जाएगा पावन व्रत, इसी दिन प्रकट हुई थीं एकादशी माता

    एक दिन के अवकाश के बाद भारतीय शेयर बाजार में लौटी जबरदस्त रौनक, सेंसेक्स 1,426 अंक उछलकर खुला और निफ्टी ने भी लगाई बड़ी छलांग

    कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी ‘बोइता बंदाना’ परंपरा: नदियों और समुद्र तटों पर तैरती हैं दीपों से सजी छोटी नावें

    कार्तिक पूर्णिमा 2026: सनातन धर्म में विशेष महत्व रखने वाला पावन पर्व 24 नवंबर को, जानें स्नान, दान और पूजा के शुभ मुहूर्त

    देवउठनी एकादशी के साथ ही शुरू हुआ शहनाइयों का मौसम, नवंबर और दिसंबर 2026 में विवाह के लिए बन रहे हैं कुल 11 शुभ मुहूर्त

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.