नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा उदरपुर के लीला पैलेस में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ शादी करने के बाद सोमवार को (Reached Delhi After Marriage) राजधानी दिल्ली पहुंच गए हैं। दोनों भारतीय परिधान में नजर आ रहे हैं। परिणीति चोपड़ा पीले रंग का सूट पहने नजर आ रही हैं, जबकि राघव चड्ढा कुर्ता, पजाम पहने दिख रहे हैं। साथ ही कुर्ते के ऊपर उन्होंने सदरी पहन रखी है। जब वो दिल्ली पहुंचे तो मीडिया कर्मियों ने उन्हें घेर लिया। सभी ने नए जोड़े को शादी की शुभकामनाएं दी तो आप सांसद ने सभी को बहुत धन्यवाद कहकर आभार जताया।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली सरकार के पास न कोई दिशा और न ही योजना : बिधूड़ी
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी 24 सितंबर (रविवार) को उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लिए थे। दूल्हा और बाराती लीला पैलेस से नाव के जरिए पहुंचे थे। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद थे। परिणीति के चेहरे पर ब्राइडल ग्लो साफ नजर आ रहा है। उन्होंने पिंक टॉप और पॉन्चो में उदयपुर की लीला पैलेस से पहली पब्लिक अपीयरेंस दी। वहीं उनका हाथ थामे राघव चड्ढा ब्लैक पैंट और व्हाइट शर्ट में सिंपल और सोबर लुक में नजर आए।
इसे भी पढ़ें – सफाई व्यवस्था में लापरवाही देखकर नाराज हुईं मेयर, एएसआई को किया सस्पेंड
Reached Delhi After Marriage – कभी शर्माते हुए, तो कभी पैपराजी को थैंक्यू बोलते हुए परिणीति, दिल्ली रवाना होने से पहले स्वीट एंड सिंपल स्टाइल में नजर आईं। इस दौरान उनकी डायमंड रिंग ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। एक्ट्रेस ने सॉलिटेयर रिंग पहनी है, जिसे वह बखूबी कैमरे के सामने फ्लॉन्ट करती नजर आईं। शादी के बाद अब इस कपल का दूसरा रिसेप्शन 30 सितंबर को होने वाला है जो चंडीगढ़ के ताज होटल में होगा। इस दौरान दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान सहित अन्य वीआईपी हस्तियों शामिल होंगे।