इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 12 वर्षीय (Rape Of Tribal Girl) आदिवासी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी के अवैध तौर पर बने घर को प्रशासन ने शुक्रवार सुबह ढहा दिया। प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें – पीड़ित आदिवासी युवक से मिले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, पांव धोकर मांगी माफी

Rape Of Tribal Girl – अनुविभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) अक्षय सिंह मरकाम ने बताया कि खुड़ैल थाना क्षेत्र में जनजातीय समुदाय की 12 वर्षीय लड़की को बृहस्पतिवार (छह जुलाई) को तीन मजदूरों ने उस वक्त अकेली पाकर सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया, जब वह अपना निर्माणाधीन घर देखने गई थी।

इसे भी पढ़ें – आदिवासी युवक पर पेशाब करने का आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज

मरकाम के मुताबिक, पुलिस ने मुख्य आरोपी अरमान उर्फ बट्टू (20) और दो सह-अभियुक्तों-रईस शेर खान (23) और रईस ईदू खान (24) को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी अरमान ने काजी पलासिया गांव में चरनोई की करीब 420 वर्ग फुट जमीन पर अतिक्रमण कर पक्का मकान बना रखा था, जिसे ढहाकर अवैध निर्माण हटाया गया।

Share.
Exit mobile version