मुंबई : आदित्य धर के कुशल निर्देशन में निर्मित और रणवीर सिंह अभिनीत स्पाई-थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई कीर्तिमान स्थापित करने के उपरांत अब ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म पर भी इतिहास रच दिया है। अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और संजय दत्त जैसे दिग्गज कलाकारों के (most watched non English film) सशक्त अभिनय से सजी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने न केवल सिनेमाघरों में तहलका मचाया, अपितु डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी वैश्विक दर्शकों का दिल जीत लिया।
most watched non English film – नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के बाद फिल्म को दुनिया भर से अभूतपूर्व रिस्पॉन्स मिला है। हाल ही में नेटफ्लिक्स के को-सीईओ (Co-CEO) टेड सारंडोस ने इस फिल्म का विशेष उल्लेख करते हुए स्वीकार किया कि ‘धुरंधर’ उन चुनिंदा भारतीय फिल्मों में शीर्ष पर है, जिसने साबित कर दिया कि भारतीय सिनेमा की लोकप्रियता थिएटर की दीवारों से परे वैश्विक स्तर तक फैल चुकी है।
हाल ही में नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारंडोस ने ‘धुरंधर’ की अप्रत्याशित सफलता पर चर्चा करते हुए बताया कि इसे प्लेटफॉर्म पर वैश्विक दर्शकों द्वारा हाथों-हाथ लिया गया है। सारंडोस ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की कि ‘धुरंधर’ नेटफ्लिक्स के इतिहास में दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन-इंग्लिश (गैर-अंग्रेजी) फिल्म बन गई है। इसने न केवल क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों को पछाड़ा, बल्कि कई बड़ी हॉलीवुड और अंग्रेजी भाषा की फिल्मों से भी अधिक व्यूअरशिप हासिल की है।
