अमृतसर में डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के घर की बिजली सप्लाई बंद करने पर जहां कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं वहीं परिवार में भी डर का माहौल है। भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने ट्वीट (Randhawa House Electricity Cut) कर पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि डीएम गगनदीप रंधावा के घर की बिजली की तारें काटी गईं और घर के बाहर संदिग्ध लोग देखे गए, जिससे परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
इसे भी पढ़ें – तरुण चुग का बड़ा बयान, गगन रंधावा मामले में ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ करने के लिए मांगी CBI जांच
जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासन में ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जो बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार इस स्तर तक गिर सकती है और क्या उसमें नैतिकता का कोई स्थान बचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले सरकार के एक मंत्री ने डीएम गगनदीप रंधावा को मानसिक रूप से इतना परेशान किया कि वे आत्महत्या करने को मजबूर हो गए, और अब उनके परिवार को डराने-धमकाने की कोशिशें की जा रही हैं।
इसे भी पढ़ें – पंजाब के पेट्रोल पंपों पर बड़ा बदलाव! प्रशासन ने लगाए नोटिस, इन नियमों के बिना नहीं मिलेगा तेल
Randhawa House Electricity Cut – सुनील जाखड़ ने कहा कि, सरकार की शह पर परिवार को डराने की कोशिश हो रही है। भाजपा इस तरह की हरकतों की सख्त शब्दों में निंदा करती है। इन घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में इस केस को सीबीआई को सौंपने की मांग उठ रही है।

