हजारीबागः सांसद मनीष जायसवाल ने विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए पूछा है कि आखिर विपक्ष को भगवान राम से (why is lord ram hated) नफरत क्यों है. महात्मा गांधी के भी दिल में राम बसते थे. उन्होंने अंतिम शब्द राम कहा था. लेकिन अब विपक्ष भी सिर्फ राम के नाम के कारण इस बिल का विरोध कर रही है जो कहीं से जायज नहीं है. यह बिल विकसित भारत की राह को मजबूत करेगा.
इसे भी पढ़ें – झारखंड निकाय चुनाव : एक्शन मोड में RJD! जिला अध्यक्षों के साथ आज बड़ी बैठक
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने विकसित भारत रोजगार गारंटी आजीविका मिशन (वीबी जी राम जी) को विकसित भारत की राह में मजबूत करने वाला बिल बताया है. उन्होंने कहा कि एक नया सरकारी कानून है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में 125 दिन के रोजगार की गारंटी देना, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप तैयार करने का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – बस में आग लगाने वाले चार युवक गिरफ्तार, फरार आरोपियों के लिए पुलिस ने बिछाया जाल; जानें पूरा मामला
why is lord ram hated – वहीं, उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ भगवान राम का नाम आने से इस कानून का विरोध किया जा रहा है. महात्मा गांधी के दिल में भी प्रभु श्री राम बसते थे. तभी तो बापू के मुख से अंतिम शब्द हे राम निकला है. केंद्र सरकार का दावा है कि इससे ग्रामीण परिवारों की आय सुरक्षा मजबूत होगी और वे राष्ट्रीय विकास में अधिक योगदान दे सकेंगे. विशेष कर किसानों के कल्याण के लिए यह महत्वपूर्ण कदम है.


