पलामू : झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी चल रही है. चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है. नगर निकाय चुनाव दलगत आधार पर नहीं हो रहा है. लेकिन नगर निकाय चुनाव पर (Jharkhand civic elections) सभी राजनीतिक दल अपनी नजर बनाए हुए हैं. राजनीतिक दल पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को मजबूत कर रहे हैं. इसी को लेकर राष्ट्रीय जनता दल झारखंड में नगर निकाय चुनाव पर करीबी से नजर रखे हुए हैं. साथ ही पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की समीक्षा कर रही है.
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर-रांची हाईवे जाम होने से थमी रफ्तार, सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन
राष्ट्रीय जनता दल जल्द ही पूरे झारखंड के सभी जिला अध्यक्षों के साथ बैठक करेगी और नगर निकाय चुनाव को लेकर अहम निर्णय लेगी. नगर निकाय चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल वरीय नेताओं का एक समिति भी बनाएगी. राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी चल रही है. सरकार इस बार दलगत आधार पर चुनाव नहीं करवाएगी. राष्ट्रीय जनता दल नगर निकाय चुनाव पर नजर रखे हुए हैं.
इसे भी पढ़ें – झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर! एडमिट कार्ड जारी, जानें 3 फरवरी से होने वाले एग्जाम के नियम
Jharkhand civic elections – राजद के प्रदेश अध्यक्ष और हुसैनाबाद से विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को समर्थन देगी. इसके लिए सभी जिला अध्यक्षों के साथ बैठक कर सहमति ली जाएगी. दरअसल झारखंड के पलामू समेत कई इलाकों में राष्ट्रीय जनता दल का प्रभाव है. पलामू के हुसैनाबाद और बिश्रामपुर से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक है. वहीं संथाल परगना के देवघर और गोड्डा से भी राष्ट्रीय जनता दल के विधायक हैं.


