Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन हुआ इतने करोड़ का कारोबार, ‘राम’ नाम पर देश में उछला व्यापार

    राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन हुआ इतने करोड़ का कारोबार, ‘राम’ नाम पर देश में उछला व्यापार

    January 23, 2024 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    राम नगरी अयोध्या का नाम इस वक्त पूरे देश और विदेश में गूंज रहा है और साथ ही अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी संपन्न हो गया है। अयोध्या में हर तरफ राम नाम के झंडे लहरा रहे हैं, गलियों में जय श्रीराम के जयकारे गूंज रहे हैं। घाट जगमग-जगमग कर रहे हैं और रामधुन से पूरी अयोध्या नगरी अद्‌भुत लग रही है।

    इसे भी पढ़ें – रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, आमजन के लिए खुले कपाट

    देशभर में हुआ करोड़ो का व्यापार 

    राम नगरी अयोध्या में कल देश के कोने-कोने से लोग आए हुए थे। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बड़ी-बड़ी हस्तियां भी मौजूद थी। सबसे ख़ास बात ये है कि इस उत्सव के चलते देशभर में करोड़ो का व्यापार हुआ। जी हां अयोध्या के राम मंदिर में हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह से मार्केट में राम नाम के उत्पादों की जबरदस्त धुम देखने को मिली।

    इस वजह से देशभर के बाजारों में जमकर कारोबार हुआ। केवल बड़े ही नहीं, बल्कि छोटे कामगारों की दीपावली मन गई। इसकी जानकारी खुदरा कारोबारियों के संगठन कैट यानी कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने दी है।

    इसे भी पढ़ें – प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले CM योगी, कहा- मंदिर वहीं बना जहां बनाने का संकल्प लिया

    कितना हुआ व्यापार?

    कारोबारी संगठन के निर्णय के बाद सोमवार को देशभर में बाज़ार खुले रहे और बाज़ारों में भी यह उत्सव मनाया गया। तो वहीं घरों, बाज़ारों, मंदिरों और अन्य स्थानों की सजावट करने के लिए रविवार को फूलों की मांग सबसे ज्यादा रही। वहीं, मिट्टी के दीपक ख़रीदने के लिए भी तांता लगा रहा। मिठाई की दुकानों पर ज़बरदस्त भीड़ देखी गई। लोग एक दिन पहले से ही प्रसाद के लिए बड़े पैमाने पर मिठाई ख़रीद रहे थे।

    इसके अलावा बाज़ार में राम झंडों और राम पटकों की इतनी मांग थी कि इन सामग्रियों की कमी हो गई। कनफ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने कहा कि एक मोटे अनुमान के मुताबिक, राम मंदिर की वजह से देश में करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये का बड़ा कारोबार हुआ। अकेले दिल्ली में लगभग 25 हज़ार करोड़ और उत्तर प्रदेश में करीब 40 हज़ार करोड़ रुपये का सामान और सेवाओं के ज़रिए व्यापार हुआ।

    इसे भी पढ़ें – मंदिर में विराजे रामलला, गर्भगृह से पहली तस्वीर, यहां करें दर्शन

    आस्था और भक्ति से इतना बड़ा व्यापार

    कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया और प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि देश में यह पहली बार हुआ जब आस्था और भक्ति की वजह से इतना बड़ा पैसा व्यापार के ज़रिए देश के बाज़ारों में आया। खास बात यह है कि सारा व्यापार छोटे व्यापारियों द्वारा किया गया, वहीं बड़े पैमाने पर लोगों को रोज़गार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब एंट्रेप्रेन्यूर्स और स्टार्ट ऐप्स को व्यापार में नए आयाम जोड़ने की क़वायद करनी चाहिए।

    कैट इस विषय पर जल्द ही एक सेमिनार नई दिल्ली में करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि देशभर में करोड़ों की संख्या में राम मंदिर के मॉडल, माला, लटकन, चूड़ी, बिंदी, कड़े, राम ध्वज, राम पटके, राम टोपी, राम पेंटिंग, राम दरबार के चित्र, श्री राम मंदिर के चित्र आदि की भी बढ़िया बिक्री हुई। पूरे देश में पंडितों और ब्राह्मणों को भी बड़े पैमाने पर इनकम हुई। करोड़ों किलों मिठाई और ड्राई फ्रूट की प्रसाद के रूप में बिके। अयोध्या के राम मंदिर में हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह से मार्केट में राम नाम के उत्पादों की जबरदस्त धुम देखने को मिली।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक

    Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।

    “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी

    बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”

    असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान

    राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.