अयोध्या: राम मंदिर निर्माण के लिए मिल रहे चंदे में कथित गबन और अनियमितताओं के आरोपों के बाद सूबे की राजनीति में उबाल आ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय SIT का गठन किया था। आज जांच का छठा दिन है और सूत्रों के अनुसार, SIT की टीम अपनी प्रारंभिक (Yogi on donation theft) रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपने के लिए लखनऊ लौट सकती है।
क्या है SIT जांच का दायरा?
14 जून को गठित तीन सदस्यीय SIT, जिसमें आईएएस विजय विश्वास पंत, आईपीएस किरण एस. और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन शामिल हैं, मामले के हर पहलू को खंगाल रही है। टीम ने अब तक:
-
-
राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से विस्तृत पूछताछ की है।
-
-
-
डोनेशन काउंटिंग से जुड़े कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं।
-
-
-
संबंधित बैंकों से लेन-देन का रिकॉर्ड और वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच की है।
-
CM योगी का कड़ा रुख: ’15 दिन का और करें इंतज़ार’
अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ होकर रहेगा। उन्होंने कहा, “हमने 500 साल इंतजार किया, अब 15 दिन और इंतजार कीजिए।” सीएम ने (Yogi on donation theft) यह भी चेतावनी दी कि अयोध्या को बदनाम करने और राम जन्मभूमि मंदिर की छवि धूमिल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी पक्षों से जांच पूरी होने तक बेबुनियाद टिप्पणियों से बचने की अपील की है।


