Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » ‘पापा आप हर पल मेरे साथ, मेरे दिल में हैं’ राहुल ने अपने पिता राजीव गांधी को उनकी जयंती पर किया याद

    ‘पापा आप हर पल मेरे साथ, मेरे दिल में हैं’ राहुल ने अपने पिता राजीव गांधी को उनकी जयंती पर किया याद

    August 20, 2022 देश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती  (Rajiv Gandhi Birth Anniversary) पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने ‘वीर भूमि’ जाकर पूर्व प्रधानमंत्री की समाधि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस मौके पर प्रियंका के पति रॉबर्ट वाद्रा भी मौजूद थे।

    इसे भी पढ़ें – भारत के विश्व गुरु का सपना साकार करने में महिलाओं की भूमिका अति महत्वपूर्ण – मोहन भागवत

    राहुल ने अपने पिता को याद करते हुए ट्वीट किया, ‘पापा, आप हर पल मेरे साथ, मेरे दिल में हैं। मैं हमेशा प्रयास करूंगा कि आपने देश के लिए जो सपना देखा, उसे पूरा कर सकूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मेरे पिता श्री राजीव गांधी ने 21वीं सदी के भारत का रोडमैप देश के सामने रखा था। एक ऐसा भारत, जिसमें युवाओं की ताकत, गांवों की शक्ति, महिलाओं की क्षमता, नयी प्रौद्योगिकी के प्रयोग को अभिव्यक्ति मिले।’

     वहीं, प्रियंका ने देश के विकास में अपने पिता के योगदान को याद किया। उन्होंने फेसबुक पर जारी पोस्ट में कहा, ‘सूचना क्रांति, संचार क्रांति, पंचायती राज, 18 वर्ष में मतदान का अधिकार जैसे कदम इसी अभिव्यक्ति को मजबूती देने के कदम थे। पिताजी का सपना 21वीं सदी में भारत को सबसे ऊंचे पायदान पर पहुंचाने का था। उन्होंने उस सपने को लेकर दिन-रात काम किया और भारत को एक नयी दिशा दी।

    इसे भी पढ़ें – रेप और हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से भागा, भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

    Rajiv Gandhi Birth Anniversary – प्रियंका ने कहा, ‘हमारा रास्ता चुनौतियों से भरा जरूर है। लेकिन, आज राजीव गांधी जी की जयंती पर हम सबको भारत को सबसे ऊंचे पायदान पर ले जाने के सपने को पूरा करने के संकल्प को दोहराना होगा।राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ‘पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी को उनकी 78वीं जयंती पर शत-शत नमन। राजीव गांधी ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) की क्षमता और महत्व को समझकर लगभग तीन दशक पहले देश में आईटी के गौरवशाली युग की नींव रखी।

    इसे भी पढ़ें – सरकार ने फ्लिपकार्ट पर लगाया 1 लाख का जुर्माना, बेचे थे घटिया क्वालिटी के प्रेशर कुकर

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, ’21वीं सदी के भारत के स्वप्नदृष्टा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी जी की जयंती पर हम सब उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हैं। भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभालकर अपने कार्यों से उन्होंने देश को सशक्त किया। देश उनके योगदान का सदैव ऋणी रहेगा।’ कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी राजीव गांधी और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया।

    राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर 1984 से 1989 तक भारत का नेतृत्व किया। वर्ष 1991 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक उग्रवादी हमले में उनकी हत्या कर दी गई थी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक

    IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव

    “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी

    बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”

    असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान

    राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.