दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर 23 जून को होने उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। इस बार भाजपा ने पूर्व पार्षद राजेश भाटिया (Rajesh Bhatia) को मैदान में उतारा है। राजेंद्र नगर में पंजाबी समुदाय का एक बड़ा वोट बैंक है। पंजाबी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले (Rajesh Bhatia) भाटिया भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व महासचिव भी हैं। बाद में, उन्हें महासचिव के पद पर पदोन्नत कर दिया गया। 2012 में वह तत्कालीन उत्तरी दिल्ली नगर निगम के राजेंद्र नगर वार्ड से पार्षद के रूप में चुने गए थे।

इसे भी पढ़ें – पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ हत्या का खुलासा, पत्नी बोली पति ने की थी देवर की पिटाई

AAP विधायक राघव चड्ढा के पंजाब से राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद राजेंद्र नगर विधानसभा सीट खाली हो गई थी। चड्ढा ने 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा के आरपी सिंह को 20,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया था।भाजपा ने पिछली बार 2013 में यह सीट जीती थी। आरपी सिंह उपचुनाव के लिए भी भाजपा के टिकट के दावेदारों में थे, लेकिन भाटिया ने उन्हें पीछे छोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें – दिल्ली में हरिजन की जगह अब डॉ.आंबेडकर शब्द का होगा इस्तेमाल

मालूम हो कि ‘आप’ ने राजेंद्र नगर से दुर्गेश पाठक को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने भी अपनी पूर्व पार्षद प्रेम लता को टिकट दिया है। कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने शनिवार शाम को प्रेम लता के नाम का ऐलान किया।उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 जून है। वोटिंग 23 जून को होगी और नतीजे 26 जून को घोषित किए जाएंगे।

Share.
Exit mobile version