Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया सरेंडर
    • सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद पुलिस ने किया सीज
    • सांबा में ड्रग तस्करों के ‘नार्को महलों’ पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल जमीन मुक्त
    • दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान
    • बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्रद्धालुओं की मौत
    • केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद
    • पीएम मोदी की अपील का असर, 18 मई से हर सोमवार 24 अतिरिक्त फेरे लगाएगी दिल्ली मेट्रो
    • पाकुड़ में कोल कंपनी BGR से TPC माओवादियों के नाम पर 50 लाख की रंगदारी, दहशत में कर्मी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, May 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Kawardha Police Suicide: कवर्धा में लापता हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटकी मिली लाश

    Kawardha Police Suicide: कवर्धा में लापता हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटकी मिली लाश

    May 17, 2026 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    death of missing head constable
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पिछले दो दिनों से लापता एक पुलिस हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की लाश कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर खार इलाके में एक पेड़ पर लटकी हुई पाई गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और स्थानीय कोतवाली पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फिलहाल (death of missing head constable ) पुलिस इस मामले को आत्महत्या (सुसाइड) और अन्य संभावित साजिश समेत सभी दूसरे एंगल से गहराई से जांच कर रही है।

    🏍️ दो दिनों से थे लापता 

    मृतक पुलिसकर्मी की पहचान बहादुर सिंह मेरावी (38 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ग्राम अंजना रेंगाखार के रहने वाले थे और वर्तमान में पुलिस लाइन कवर्धा में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि बहादुर सिंह कवर्धा के एसआईबी (SIB) शाखा में पदस्थ थे और वर्तमान में रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय (PHQ) में अटैच चल रहे थे। जानकारी के अनुसार, मृतक पिछले दो दिनों से रहस्यमयी ढंग से लापता था, जिसके बाद परिजन और परिचित उनकी लगातार तलाश कर रहे थे। इसी बीच रविवार सुबह ग्रामीणों ने लालपुर खार क्षेत्र में उनकी लाश पेड़ से लटकी देखी और पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल के पास ही मृतक की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

    ⚖️ दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका था मृतक 

    विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बहादुर सिंह मेरावी पूर्व में दुष्कर्म (रेप) के एक गंभीर मामले में जेल भी जा चुका था। इस मामले का एक बेहद चौंकाने वाला पहलू यह भी है कि कवर्धा पुलिस ने करीब एक वर्ष पूर्व हेड कांस्टेबल बहादुर सिंह मेरावी को उनकी अपनी ही शादी के मंडप से गिरफ्तार किया था। दरअसल, मृतक का एक (death of missing head constable) अन्य युवती के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था, लेकिन वह उसे छोड़कर दूसरी जगह शादी कर रहा था। ऐन वक्त पर पीड़ित युवती की लिखित शिकायत पर कवर्धा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बहादुर सिंह को शादी के दिन ही मंडप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार : सीएम साय ने महतारी वंदन योजना का लिया फीडबैक, कोसला में हाई स्कूल भवन का एलान

    कवर्धा के जंगल में अर्धबेहोश मिली नाबालिग, शराब पिलाकर दुष्कर्म करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    ईंधन संकट पर कांग्रेस का पलटवार, शैलेश नितिन त्रिवेदी बोले—जनता के जख्मों पर नमक छिड़क रही मोदी सरकार

    महासमुंद में आकाशीय बिजली का कहर, घर में लगी भीषण आग; पिरदा में एक किसान की मौत

    कर्मचारियों के लिए ‘वर्क फ्रॉम होम’ की मांग, ईंधन संकट के बीच फेडरेशन ने सीएम को लिखा पत्र

    Petrol Crisis: धमतरी में पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार, पंपों पर लगी लंबी कतारें; कई पंप हुए बंद

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.