Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की चेतावनी
    • संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें
    • पीएम मोदी ने मैसूर में किया ‘विवेक स्मारक’ का उद्घाटन: बोले- “भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से बढ़ रही देश की अर्थव्यवस्था”
    • तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— “परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीनना चाहती है भाजपा”
    • वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
    • NSA अजीत डोभाल ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026’ से सम्मानित, अमित शाह बोले- “सुरक्षा इतिहास में दर्ज होगा सुनहरा पन्ना”
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी
    • पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, August 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सांसद राहुल कस्वां

    भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सांसद राहुल कस्वां

    March 11, 2024 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : राजस्थान के चुरू क्षेत्र से लोकसभा सदस्य राहुल कस्वां (Rahul Kaswan Joins Congress) सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे  के आवास पर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। खरगे ने पार्टी में उनका स्वागत किया। इस मौके पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मौजूद थे। भाजपा द्वारा लोकसभा टिकट काटे जाने के बाद कस्वां ने यह कदम उठाया है।

    इसे भी पढ़ें – शेख शाहजहां के करीबियों को सीबीआई ने किया तलब, अधिकारियों की कारों में की तोड़फोड़

    Rahul Kaswan Joins Congress – कांग्रेस में कस्वां का स्वागत करते हुए खरगे ने कहा, पार्टी में शामिल होने पर मैं राहुल कस्वां जी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। मुझे खुशी है कि सामंतवादी लोगों के खिलाफ लड़ने वाले राहुल कस्वां जी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा, अगर ऐसी विचारधारा के लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़ते गए तो भाजपा कहीं की नहीं रहेगी। भाजपा डराने-धमकाने जैसा काम हमेशा से करती आई है लेकिन हमें राहुल कस्वां जी जैसे लोगों की जरूरत है।

    इसे भी पढ़ें – Lok Sabha Election के लिए AAP के चुनावी अभियान की हुई शुरुआत

    खरगे के अनुसार, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं अशोक गहलोत, सचिन पायलट तथा कुछ अन्य लोगों से बातचीत एवं सहमति बनाने के बाद कस्वां को पार्टी में शामिल करने का फैसला हुआ। कस्वां ने कहा, अपने लोकसभा क्षेत्र चुरू की जनभावनाओं के अनुरूप आज मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल
    हुआ हूं। इस मौके पर मैं खरगे जी, सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी का धन्यवाद करता हूं। भाजपा सरकार में लगातार किसानों की आवाज को अनसुना किया जा रहा है। कई और ऐसे मुद्दे हैं, जिन्हें देखते हुए आज कांग्रेस परिवार   से जुड़ा हूं। कांग्रेस पार्टी में रहकर मैं जनता के हित में काम करता रहूंगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पीएम मोदी ने मैसूर में किया ‘विवेक स्मारक’ का उद्घाटन: बोले- “भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से बढ़ रही देश की अर्थव्यवस्था”

    तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— “परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीनना चाहती है भाजपा”

    वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

    NSA अजीत डोभाल ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026’ से सम्मानित, अमित शाह बोले- “सुरक्षा इतिहास में दर्ज होगा सुनहरा पन्ना”

    उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, BNS की धाराओं में केस दर्ज

    बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के खिलाफ छत्तीसगढ़ कांग्रेस का हल्ला बोल: 4 चरणों में होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.