इंदौर : कांग्रेस के देशव्यापी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत मध्य प्रदेश के युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 12 सितंबर को इंदौर आ रहे हैं। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और प्रमुख एजुकेशन हब माने जाने वाले इंदौर में छात्र आंदोलन का (Rahul Gandhi’s visit to Indore) प्रमुख केंद्र रहा है।
Rahul Gandhi’s visit to Indore – कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार, इंदौर में राहुल गांधी का एक लाइव कंसर्ट आयोजित होगा, जिसके उपरांत वे विशाल छात्र सम्मेलन को संबोधित करेंगे। आयोजन के लिए शहर के ऐतिहासिक नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी गई है। इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं का पहले ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) कराया जाएगा, जिसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युद्धस्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।
राहुल गाँधी इन मुद्दों पर करेंगे बात
-
-
शिक्षा व्यवस्था पर प्रहार: शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि वर्तमान समय में देश की समूची शिक्षा प्रणाली संकट के दौर से गुजर रही है और युवाओं का भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है।
-
-
-
पेपर लीक का मुद्दा: उन्होंने कहा कि साल भर कठोर परिश्रम करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो जाते हैं, जिससे युवाओं की मेहनत व्यर्थ चली जाती है। इन्हीं ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ के माध्यम से युवाओं की आवाज उठा रहे हैं।
-
-
-
भविष्य की प्राथमिकता: उन्होंने दावा किया कि आगामी समय में कांग्रेस की सरकार बनने पर शिक्षा और रोजगार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
-
