Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमित शाह का ‘मिशन बंगाल’: “15 दिन यहीं रुकूंगा”, रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे ‘आसान तरीका’
    • पुणे में अप्रैल में ‘प्रलय’! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार
    • रसमलाई के लिए ‘रक्तपात’! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे
    • जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं पार्टियां
    • Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात
    • West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया ‘सांस्कृतिक फासीवाद’, लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी
    • Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा बयान
    • बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की मांग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » नए साल में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, 2026 में सामने होंगी 11 बड़ी चुनौतियां

    नए साल में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, 2026 में सामने होंगी 11 बड़ी चुनौतियां

    December 23, 2025 देश 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश दौरे से लौटने के बाद, उनके सामने कई समस्याएं खड़ी हैं. जिनका कांग्रेस आलाकमान को नए साल में हल निकालना होगा. राहुल गांधी ने 2025 के आखिर (11 big challenges) में यूरोप का दौरा किया, दौरें को लेकर सत्ता पक्ष के नेताओं ने पहले ही हमला बोला है अब उनके देश लौटने के बाद उनके सामने नई चुनौतियां खड़ी हैं.

    11 big challenges – राहुल गांधी को 2026 में जल्द से जल्द 11 अहम मसलों पर फैसले लेने होंगे. अगर वह ऐसा नहीं करते तो कांग्रेस पार्टी के सामने मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

    1. शशि थरूर का मुद्दा- थरूर राहुल की वापसी के बाद उनसे और खरगे से मिलकर अपना भविष्य तय करना चाहते हैं. केरल में सत्ता में वापसी की आस लगाए पार्टी को पहले इस मुद्दे को हल करना होगा, क्योंकि इसी गुटबाजी के चलते पिछले चुनाव में एक बार कांग्रेस-एक बार लेफ्ट वाला इतिहास बदलते हुए लेफ्ट ने कांग्रेस को हराकर दोबारा सत्ता हासिल कर ली थी.

    2. कर्नाटक- सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री की कुर्सी का झगड़ा. यही कांग्रेस के पास सबसे बड़ा राज्य है, वहां भी दो बड़े नेताओं के बीच का फैसला आलाकमान के लिए बड़ी चुनौती है.

    3. जाति कार्ड- राहुल का जाति कार्ड बिहार में धराशायी हो गया. सवर्ण भूमिहार वर्ग के अखिलेश प्रसाद सिंह को हराकर दलित राजेश राम को अध्यक्ष बनाया, ओबीसी पार्टी राजद से समझौता किया, नतीजा सिफर.

    4. महाराष्ट्र में पुराने नेताओं को किनारे कर कम जाने-माने हर्षवर्धन सपकाल को अध्यक्ष बनाया. लेकिन महाराष्ट्र जैसे राज्य जो काफी बाद तक कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा वहां भी शर्मसार करने वाली हार हुई.

    5. मनरेगा मुद्दा- मोदी सरकार ने यूपीए सरकार की फ्लैगशिप योजना मनरेगा को बदल दिया, महात्मा गांधी का नाम तक हटा दिया. इस मुद्दे को जनमानस का मुद्दा बनाने की चुनौती सामने है.

    6. वोट चोरी- भले ही कांग्रेस तकनीकी तौर पर वोट चोरी को अपने तर्कों से जायज ठहरा रही है. लेकिन बिहार में वोट चोरी पर राहुल ने यात्रा भी निकाली. इसे देश भर में वो इसे मुद्दा भी बनाना चाह रही है. दिल्ली में इसी मसले पर उसने रामलीला मैदान पर बड़ी रैली भी की, लेकिन इसी के बाद महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भी बिहार की तरह ये जनता के बीच मुद्दा बनता नहीं दिखा.

    7. सीटों का बंटवारा- हालिया चुनावों में कांग्रेस की असफलता के बाद यूपी में सपा से मनमाफिक सीटें और सीटों की संख्या गठबन्धन में हासिल करना भी उसके लिए चुनौती बन गया है, क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद सियासी असफलताओं ने कांग्रेस को बैकफुट पर धकेल दिया है.

    8. बंगाल चुनाव- बंगाल को लेकर भी 2026 के चुनाव के मद्देनजर आलाकमान को फैसला करना है. प्रदेश इकाई ने अकेले लड़ने का अपना फैसला आलाकमान को बता दिया है, तो वहीं ममता के धुर विरोधी पूर्व अध्यक्ष और ताकतवर नेता अधीर रंजन लेफ्ट के साथ तालमेल के पक्ष में हैं, वहीं खुद को इंडिया ब्लॉक लगातार हिस्सा बताती आई टीएमसी ने कांग्रेस के साथ लोकसभा में तालमेल नहीं किया.

    9. हरियाणा की सियासत- सियासी गलियारों में चर्चा रही कि कांग्रेस ने हरियाणा चुनाव हुड्डा परिवार पर छोड़ा, पार्टी जीता चुनाव हार गई. 2010, 2015, 2020, 2025 में हुड्डा के नेतृत्व में पार्टी को बहुमत नहीं मिला. फिर भी 80 बरस के होने जा रहे भूपेंद्र हुड्डा ने 8 महीनों की जद्दोजहद के बाद विधायकों के समर्थन की ताकत दिखाकर विधायक दल का नेता पद हासिल कर लिया. ऐसे में चौधरी वीरेंद्र सिंह, कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला समेत हुड्डा विरोधी नेता खासे नाखुश हैं. चौधरी वीरेंद्र के बेटे बिजेंद्र सिंह तो संगठन से अलग सद्भावना यात्रा निकाल रहे हैं. लगातार हारों के बाद में हरियाणा सरकार में सिर फुटौवल जारी है.

    10. पंजाब में सत्ता वापसी- पंजाब ऐसा राज्य है जहां कांग्रेस बेसब्री से सत्ता वापसी की आस लगाए है. लेकिन पहले प्रभारी सचिव आलोक शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बरार के बीच बड़ा विवाद सामने आया, किसी तरह आलोक शर्मा को हटाकर मामले को ठंडा करने की कोशिश हुई.

    11. असम में पकड़- असम में कांग्रेस ने हिमंता बिस्वा शर्मा के सामने पूर्व सीएम तरुण गोगोई के सांसद पुत्र गौरव गोगोई को कमान दी. कांग्रेस राज्य में बदरुद्दीन अजमल बीजेपी की बी टीम बताकर अलग लड़ने का फैसला किया है, ऐसे में हिमंता की हिंदुत्व की राजनीति के सामने अजमल के साथ असदुद्दीन ओवैसी के गठबन्धन की खबरों ने कांग्रेस को परेशान कर दिया है.

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    अमित शाह का ‘मिशन बंगाल’: “15 दिन यहीं रुकूंगा”, रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे ‘आसान तरीका’

    Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात

    West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया ‘सांस्कृतिक फासीवाद’, लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी

    Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा बयान

    Rahul Gandhi vs Govt: CAPF विधेयक पर राहुल का तीखा हमला! एनकाउंटर में पैर गंवाने वाले जांबाज का वीडियो शेयर कर पूछे कड़े सवाल

    West Bengal News: मालदा में जजों को बनाया बंधक! सुप्रीम कोर्ट भड़का, कहा—”ये जंगलराज है”, CBI-NIA जांच की तैयारी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.