कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को बिहार के अररिया में चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने बीते दिन की गई अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र करते हुए बीजेपी पर हमला बोला. राहुल ने (new controversy in Bihar) कहा, कल मैंने हरियाणा में ‘वोट चोरी’ को लेकर दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. हमने सबूतों के साथ दिखाया कि कैसे नरेंद्र मोदी, अमित शाह और चुनाव आयोग ने मिलकर भारत के संविधान को निशाना बनाया. हमने साफ तौर पर दिखाया कि बीजेपी ने हरियाणा चुनाव ‘वोट चोरी’ के जरिए जीता है.
new controversy in Bihar – प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, नरेंद्र मोदी ने बिहार आकर युवाओं से कहा- हमने आपको सस्ता डेटा दिया है, ताकि युवा रील बनाकर पैसा कमा सकें. जबकि सच यह है कि रील 21वीं सदी का नशा है. जब आप रील देखते हो तो पैसा अडानी-अंबानी और जियो की जेब में जाता है.
बिहार के युवाओं को रोजगार चाहिए, रील नहीं
राहुल गाांधी ने कहा, जो काम पहले शराब, ड्रग्स से होता था, वो आज रील से हो रहा है. आप ही बताइए- फेसबुक, इंस्टाग्राम रील देखने से युवाओं की जेब में कितना पैसा आया? बिहार के युवाओं को रोजगार चाहिए, रील नहीं. उन्होंने कहा,बिहार के लोगों से मेरा वादा है कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही ‘नालंदा यूनिवर्सिटी’ जैसी एक यूनिवर्सिटी बिहार में खोली जाएगी.
‘टूरिस्ट सर्किट’ को बिहार की जनता से जोड़ेंगे
राहुल ने वादा किया, ‘टूरिस्ट सर्किट’ को बिहार की जनता से जोड़ेंगे. ताकि बिहार के युवाओं को पर्यटन का फायदा मिले. बिहार में फूड प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और कोल्ड चेन दिलवाने का काम किया जाएगा.नरेंद्र मोदी सिर्फ नफरत बांटना जानते हैं. उनके दिल में नफरत भरी हुई है. वो धर्म और जाति के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम करते हैं.मोदी का लक्ष्य सिर्फ अडानी-अंबानी को फायदा पहुंचाने का है.

