पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन वहां पर सियासी हलचल अभी से तेज होती जा रही है. लेकिन मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के लिए स्थिति खराब होती जा रही है. कुछ दिन पहले पार्टी छोड़ने वाली नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया. नवजोत कौर ने अपने हमले में लोकसभा में नेता (Rahul Gandhi is not worthy of chair) प्रतिपक्ष पर ‘जमीनी हकीकत से पूरी तरह कटे’ होने और पंजाब इकाई में अंदरूनी भ्रष्टाचार को दूर करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है.
Rahul Gandhi is not worthy of chair – कोयंबटूर में बोलते हुए, नवजोत कौर ने यह दावा किया कि राहुल गांधी की ओर से किसी तरह की कार्रवाई नहीं किए जाने की वजह से “पंजाब में कांग्रेस खत्म हो रही है.” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके करीबी लोग चुनाव टिकट बेचने में व्यस्त हैं, जबकि उन्हें वहां की स्थिति का पता ही नहीं है.
उन्होंने कहा, “राहुल गांधी अच्छी बातें करते हैं. वह समझदारी की बात करते हैं. लेकिन वह जो करते हैं और जो कहते हैं उसमें बहुत अंतर है. पिछले 8 महीनों से, मैं उनसे यह कहने के लिए समय मांग रही हूं कि आपके लोग, आपके अध्यक्ष या पंजाब में नियुक्त आपका आदमी पंजाब के साथ न्याय नहीं कर रहा है. वे लोग पंजाब में कांग्रेस को खत्म कर रहे हैं. मैं आपसे बस यह बताने के लिए मुलाकात करने का समय मांग रही हूं कि आपकी पार्टी पंजाब में खत्म हो रही है.
नवजोत कौर ने आगे कहा, “अगर आपको मालूम नहीं है कि आपके नीचे क्या हो रहा है, तो मुझे इसका खेद है. ऐसे में आप उस कुर्सी के लायक नहीं हैं. आप जो कर रहे हैं उसके लिए आप ही जिम्मेदार हैं. हमने पंजाब के लिए सब कुछ छोड़ दिया, आपने हमसे 7 विभाग और मुझे सांसद बनाने के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री पद देने का वादा किया था. लेकिन आपने हमें कुछ नहीं दिया.”
