दुबई में जारी एयर शो के दौरान भारत का लड़ाकू विमान तेजस अचानक क्रेश हो गया. इस घटना में तेजस विमान उड़ा रहे पायलट की भी मौके पर मौत हो गई. तेजस भारत का पहला स्वदेशी लड़ाकू विमान है. इस घटना (Rahul Gandhi expressed grief) को लेकर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दुख जाहिर किया है. राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है.
इसे भी पढ़ें – अगर SIR में आपका नाम कट गया तो क्या होगा? क्या दोबारा अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा पाएंगे?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पोस्ट में कहा, दुबई एयर शो में तेजस के क्रैश में हमारी वायुसेना के बहादुर पायलट की मौत पर गहरा दुख हुआ. उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं. पूरा देश उनकी निडरता और सेवा के सम्मान में उनके साथ खड़ा है. वहीं इस घटना के बाद दुबई एयर शो को कार्यक्रम रोक दिया गया है. वायुसेना ने इस मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया है, जो कि घटना की वजहों की जांच करेगी.
इसे भी पढ़ें – विनोद बिंदल के जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल की सुविधाओं पर चर्चा
Rahul Gandhi expressed grief – इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें विमान हिचकोले खाते हुए गिरता हुआ दिख रहा है. इसके बाद तेज आवाज के साथ विमान में आग लग जाती है. करीब 30 सेकेंड का वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है. वहीं, इस हादसे को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि तेजस विमान का पायलट हवा में करतब दिखा रहा था. इसी बीच अचानक संतुलन बिगड़ने पर यह हादसा हुआ है. जबकि कुछ लोगों का कहना है कि शायद ईंधन के रिसाव के कारण यह हादसा हुआ है.

