आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने भाजपा (Raghav Chadha On BJP) पर हमला बोलते हुए कहा कि एमसीडी में भ्रष्टाचार ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। विदेश के बड़े बड़े विश्वविद्यालय इस बात पर अध्ययन कर रहे हैं कि इतनी भ्रष्ट संस्था कैसे हो गई। किसी को घर बनवाना हो तो पार्षद पैसा वसूलने आ जाता है। यहां लेंटर डालने से लेकर हर चीज का रेट फिक्स है। आप नेेता सोमवार को देवली वार्ड-161 में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसी एक और वारदात, पॉलिथीन में पैक कर फ्रीज में रखे शव के टुकड़े
इस मौके पर राघव चड्ढा ने भाजपा के कामकाज पर सवाल उठाते हुए अपील की कि इस बार दिल्ली की साफ सफाई की जिम्मेदारी भी अरविंद केजरीवाल को देनी है। दिल्ली विधानसभा के बाद अब एमसीडी में भी केजरीवाल सरकार बनाएं। दोनों जगह बड़ा और छोटा इंजन अरविंद केजरीवाल का होगा। उन्होंने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल एमसीडी में भ्रष्टाचार मुक्त शासन लाएंगे। दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को जो भी काम दिया उन्होंने वह करके दिखा दिया, मगर जनता ने अरविंद केजरीवाल की बजाय साफ सफाई की जिम्मेदारी भाजपा को दे दी।
Raghav Chadha On BJP – उधर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजधानी की जनता आगामी चार दिसंबर को भाजपा की जुमलेबाज सरकार को एमसीडी से खदेड़ने के लिए वोट करेगी। इसके अलावा जनता इस बार दिल्ली को साफ सुथरा बनाने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार चुनेगी, क्योंकि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के पास दिल्ली को सुंदर बनाने का ब्लू प्रिंट है। यह दावा आप नेता व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को गोकलपुर, रोहताश नगर और शाहदरा विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में नुक्कड़ सभाओं में किया।
इसे भी पढ़ें – जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए सभी धर्मों के लोग साथ आएं – इंद्रेश कुमार
मनीष सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि एमसीडी चुनाव में अब मात्र छह दिन बाकी हैं और वह अपने वार्ड के घर-घर में जाएं। इस दौरान मतदाताओं को जागरूक करें कि यदि भाजपा या कांग्रेस का पार्षद आया, तो अगले पांच साल सिर्फ लड़ाई-झगड़े करेगा और जनता का काम रुकवाएगा। इस कारण अबकी बार दिल्ली की बेहतरी और एमसीडी में भी अपने सारे काम करवाने के लिए अरविंद केजरीवाल का पार्षद ही चुनें।