गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा हो गया है और उद्घाटन के लिए तैयार है. राफेल सहित 5 लड़ाकू विमानों से इसका उद्घाटन किया जाएगा. पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन करेंगे.यह एक्सप्रेसवे पूर्वी उत्तर प्रदेश को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जोड़ने के लिए मेरठ से प्रयागराज तक बनाया गया है. कुल 594 किमी लंबे (historic inauguration of ganga expressway) एक्सप्रेसवे का निर्माण गंगा नदी पर किया गया है. इसलिए इसे गंगा एक्सप्रेसवे नाम दिया गया.

यूपीडा के अधिकारियों के अनुसार एक्सप्रेसवे का उद्घाटन गाड़ियां दौड़ाकर नहीं, बल्कि लड़ाकू विमानों को उतार कर किए जाने की योजना है. इसके लिए बदायूं में 5 किमी लंबा रनवे का भी निर्माण किया गया है. उद्घाटन के समय भारतीय वायु सेना के रोफेल सहित 5 से अधिक लड़ाकू विमान लैंड करेंगे और यहीं से उड़ान भी भरेंगे. एक्सप्रेसवे पर सेफ्टी ट्रॉयल पूरा कर लिया गया है और यूपीडा ने सड़क निर्माण कार्य पूरा होने की रिपोर्ट भी सरकार को सौंप दी है. अब ऐसे में जल्द ही उद्घाटन कोई का ऐलान किया जा सकता है. माना जा रहा है कि एक्सप्रेसवे का उद्घाटन फरवरी के आखिर सप्ताह में किया जा सकता है.

historic inauguration of ganga expressway – एक्सप्रेवे का शुभारंभ पिछले साल प्रयागराज में लगे महाकुंभ के दौरान होना था. यूपी सरकार ने भी इसका ऐलान कर दिया था. वहीं तय समय तक करीब 50 फीसदी काम अधूरा रह गया था, जिस कारण महाकुंभ के दौरान इसका उद्घाटन नहीं हो पाया. वहीं तारीख को एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया गया. वहीं कहा यह भी जा रहा है कि प्रयागराज में लगे माघमेला 2026 से पहले उद्घाटन हो जाएगा. हालांकि इसकी अभी दूर-दूर तक कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही. माघ मेले का दूसरा स्नान 14 फरवरी को है.

 

Share.
Exit mobile version