सरकार ने लालू परिवार को 10 सर्कुलर राबड़ी आवास खाली करने का आदेश दे दिया है. राबड़ी आवास जो 2006 से लालू परिवार का पता था अब वो बदल जाएगा. सीएम नीतीश ने राबड़ी आवास को खाली (Rabri Devi will have to vacate her house) करने का आदेश जारी कर दिया है. भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को नोटिस भेजा है. यह फैसला बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के पद के अनुरूप नए आवास आवंटन के तहत लिया गया है.
यह आवास विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के नाते पूर्व में आवंटित किया गया था. राबड़ी देवी को पटना के हार्डिंग रोड पर केंद्रीय पूल आवास संख्या-39 आवंटित किया गया है. यह आवंटन तत्काल प्रभाव से लागू होगा.
इसे भी पढ़ें – राबड़ी देवी का बंगला बदलने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य! कहा- घर से निकाला, लेकिन दिलों से कैसे निकालेंगे…
नियमों के अनुसार, जब कोई नेता पूर्व मुख्यमंत्री के पद से हटकर अन्य संवैधानिक पद (जैसे नेता प्रतिपक्ष) पर आता है, तो उसे उसी पद के अनुसार आवास दिया जाता है. 10 सर्कुलर रोड पूर्व मुख्यमंत्री का आवास था, जो अब रद्द हो गया. 10 सर्कुलर रोड का यह बंगला 2006 से लालू प्रसाद यादव परिवार का ठिकाना रहा है. यह बिहार की राजनीति का एक प्रमुख केंद्र रहा, जहां से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते रहे.
Rabri Devi will have to vacate her house – उधर, तेज प्रताप यादव से 26 एम स्टैंड रोड वाला सरकारी बंगला वापस ले लिया गया है. यह बंगला अब बीजेपी कोटे के मंत्री लखेंद्र पासवान को अलॉट किया गया है. भवन निर्माण विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है.

