भारतीय शटलर और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने शनिवार को थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को हराकर मलेशिया मास्टर्स प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने महिला एकल के सेमीफाइनल मैच में बुसानन ओंगबामरुंगफान को 13-21, 21-16, 21-12 से हराया। यह 2023 स्पेन मास्टर्स के बाद से किसी टूर्नामेंट का उनका पहला फाइनल भी है।
इसे भी पढ़ें – ओलंपिक से पहले फॉर्म में लौटे नीरज चोपड़ा, गोल्ड जीतकर किया कमाल
पहला सेट हारने के बाद की वापसी
पीवी सिंधु पहला सेट 13-21 से हार गईं, लेकिन अगले दो सेटों में जोरदार वापसी करते हुए उन्होंने टूर्नामेंट के फाइनल राउंड में जगह बनाई। भारतीय शटलर ने आखिरी दो सेट 21-16 और 21-12 से जीते। रविवार को खेले जाने वाले फाइनल में भारतीय शटलर का सामना चीन की वांग झीई से होगा। सिंधु ने क्वार्टरफाइनल राउंड में चीन की दुनिया की 6वें नंबर की शटलर हान यू को हराकर शुक्रवार को सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने 55 मिनट तक चले मैच में अपनी चीनी प्रतिद्वंद्वी को 13-21, 21-14 और 12-21 से हराया।

