नई दिल्ली/चंडीगढ़: पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर बेहद तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि पंजाब में नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है और राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को अब पद पर बने रहने (Punjab Politics News) का कोई नैतिक अधिकार नहीं है और उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
Punjab Politics News – ढिल्लों ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि ‘कट्टर ईमानदारी’ के बड़े-बड़े दावे करने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब से नशा खत्म करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद जनता इन नेताओं को गांवों में घुसने तक नहीं देगी। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
अगर रक्षक ही तस्कर बन जाएंगे, तो पंजाब की जवानी को कौन बचाएगा?
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा अध्यक्ष ने तरनतारन के खालड़ा सीमावर्ती क्षेत्र में 15 किलोग्राम हेरोइन के साथ एक पुलिसकर्मी के पकड़े जाने की घटना का हवाला देते हुए सरकार के दावों की पोल खोली। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कानून के रखवाले ही खुद नशे के सौदागर बन जाएंगे, तो राज्य की जवानी को बचाना कैसे संभव होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान बड़ी-बड़ी रैलियों में नशा जड़ से खत्म करने के दावे करते नहीं थकते, लेकिन उनके अपने प्रशासन की जमीनी हकीकत यह है कि नशा रोकने की जिम्मेदारी निभाने वाले ही तस्करी में संलिप्त पाए जा रहे हैं।


