Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के ‘द ताज’ होटल में सजा विशेष स्टॉल
    • Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला
    • Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में ठहरने के नियमों में हुआ बदलाव
    • CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर तक PTZ कैमरे लगाना अनिवार्य
    • Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, सांप के काटने की रची थी झूठी कहानी
    • Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली मारकर हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार
    • Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की पड़ोसी बच्ची पर लगा फेंकने का आरोप
    • बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बानी दी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, October 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्देश पर एक्शन

    आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्देश पर एक्शन

    October 15, 2026 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Madhya Pradesh Action
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद हैरान और आक्रोशित कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ मिसरोद थाना क्षेत्र में आदिवासी छात्रों द्वारा अपनी संस्कृति के अभिवादन ‘जय जोहार’ कहने पर (Madhya Pradesh Action) थाना प्रभारी ने उन पर अभद्र टिप्पणियां की और जमकर गाली-गलौज की। इस संवेदनहीन और निंदनीय कृत्य को अंजाम देने वाले मिसरोद थाने के प्रभारी (टीआई) रतन सिंह परिहार के खिलाफ राज्य शासन ने सख्त एक्शन लेते हुए उन्हें बुधवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पुलिस कमिश्नर द्वारा इस मामले में विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं, जिस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी कड़ी नजर रखी है।

     टीआई की भाषा पर उठे सवाल

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को भोपाल के मिसरोद इलाके में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की स्टूडेंट विंग के कार्यकर्ता और छात्र अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान (Madhya Pradesh Action) जब छात्रों ने पुलिसकर्मियों का अभिवादन ‘जय जोहार’ कहकर किया, तो टीआई रतन सिंह परिहार अचानक तैश में आ गए। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें TI छात्रों के प्रति बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते और यह कहते सुने जा रहे  हैं कि ‘यहीं कूट दूंगा’। इस घटना के सामने आने के बाद आदिवासी संगठनों और जनप्रतिनिधियों में भारी रोष व्याप्त हो गया।

     विपक्ष ने सरकार को घेरा 

    घटना के तूल पकड़ते ही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इसे बेहद निंदनीय करार दिया। उन्होंने कहा कि ‘जय जोहार’ केवल एक अभिवादन नहीं, बल्कि आदिवासी संस्कृति, स्वाभिमान और भाईचारे का प्रतीक है, लोकतंत्र में अपनी आवाज उठाने वाले छात्रों के साथ इस तरह की अभद्रता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी  ने भी आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की पुरजोर मांग की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उज्जवल निकम का विपक्ष पर बड़ा हमला, CEC के खिलाफ प्रदर्शन को बताया अराजकता और संविधान के लिए खतरा

    MP में आदिवासी मकान टूटने के मामले पर गरमाई सियासत, मुख्यमंत्री मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान की बैठक के बाद मार्च स्थगित

    मध्य प्रदेश कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान शुरू, 600 से अधिक नेताओं के आवेदन आए

    20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’, अयोध्या तक का तय करेंगे रूट

    ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 मिनट तक मची अफरा-तफरी

    नवरात्रों के बीच मोहन सरकार देगी बड़ा तोहफा, इस दिन आ सकती है 1500 रुपये की किस्त

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.