चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल की नेता और मजीठा से विधायक गनीव कौर मजीठिया ने बुधवार को पंजाब विधानसभा के अंदर एक प्रैस कांफ्रेस में कहा कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (controversial statement on women) के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए नेशनल कमीशन फॉर विमेन से जल्दी ही संपर्क करेंगी ओर पंजाब की महिलाओं के खिलाफ उनके द्वारा भद्दी अशोभनीय बातों को लेकर शिकायत दर्ज करवाएंगी।
विधानसभा के अंदर पत्रकारों से बात करते हुए गवीन कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री को लुधियाना में एक भाषण के दौरान महिलाओं के बारे में की गई भद्दी ओर गंदी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर मान माफी मांग लेते हैं, तो मामला वहीं खत्म हो सकता है, नहीं तो वह इस मुद्दे को नेशनल कमीशन फॉर विमेन के पास ले जाएंगी और मुख्यमंत्री को कानून के कटघरे में खड़ा करेंगी।
इसे भी पढ़ें – PSEB का बड़ा धमाका! पंजाब बोर्ड 10वीं की कॉपियां अब होंगी ‘ऑनलाइन’ चेक; रिजल्ट में नहीं होगी देरी
उन्होंने आगे कहा कि मोहाली में विरोध प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी वर्कर्स और दूसरी महिला कर्मचारियों पर कथित हमले पर भी चिंता जताई। उनके अनुसार, महिला प्रदर्शनकारियों को लाठियों से पीटा गया और उनके दुपट्टे खींचे गए, उनको बेइज्जत किया गया, जिसे उन्होंने महिलाओं की इज्जत पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि कथित फेक एनकाऊंटर्स का मुद्दा भी कमीशन के सामने उठाया जाएगा, जिसमें एक मां का इकलौता बेटा मारा गया था ओर जो बेकसूरों के कथित इनकाउंटरस हो रहे हैं, वे भी माताओं के बेटे हैं।
controversial statement on women – उन्होंने कहा, “अगर मुख्यमंत्री लुधियाना में महिलाओं के बारे में कही गई बातों के लिए माफी नहीं मांगते हैं, तो हम निश्चित रूप से राष्ट्रीय महिला आयोग से संपर्क करेंगे। हम महिलाओं को लाठियों से पीटे जाने, उनके दुपट्टे खींचे जाने और कथित फर्जी एनकाउंटर का मुद्दा भी उठाएंगे, जिसमें एक मां ने अपने इकलौते बेटे को खो दिया।”
