चंडीगढ़भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे अपने राजनीतिक गुरु अरविंद केजरीवाल की तरह ही न्यायपालिका का अनादर (Mann on path of Kejriwal) करने की राह पर चल पड़े हैं।

Mann on path of Kejriwal – चुग ने कहा कि मान ने मानसा की अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होने से बचने के लिए 1 मई को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। यह कदम स्पष्ट रूप से न्यायिक प्रक्रिया से बचने और अदालत की गरिमा को कमजोर करने का प्रयास है।

चुग ने अदालत की टिप्पणियों का हवाला देते हुए कहा कि भगवंत मान वर्ष 2022 से अब तक एक बार भी अदालत में पेश नहीं हुए हैं और बार-बार अस्पष्ट कारणों के आधार पर छूट मांगते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अदालत ने उनके इस रवैये पर सख्त टिप्पणी करते हुए चेतावनी दी है कि अगली तारीख पर अनुपस्थित रहने पर जमानत रद्द की जा सकती है और उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Share.
Exit mobile version