महिला क्रिकेट ने भारत के लिए पहला विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया. भारतीय टीम की दो पंजाबी खिलाड़ियों, हरलीन देओल और अमनजोत कौर का आज वतन वापसी पर भगवंत मान सरकार के खेल मंत्री ने (Punjab government’s big announcement) शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया. खेल मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब की बेटियों ने देश का नाम रोशन किया है, जल्द उनका विशेष सम्मान किया जायेगा. खेल मंत्री ने कहा कि मान सरकार खेलों को लगातार बढ़ावा दे रही है.
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पहले ही वीडियो कॉल के जरिए टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल और अमनजोत कौर को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी थी. हरपाल (Punjab government’s big announcement) सिंह चीमा और मीत हेयर ने कहा कि हमारी इन बेटियों ने न सिर्फ पंजाब, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है. उन्होंने घोषणा की कि कप्तान हरमनप्रीत कौर के पंजाब लौटने के बाद पंजाब सरकार द्वारा तीनों खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा.

