पंजाब विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। सेशन के हंगामेदार रहने के आसार है। विरोधी दल किसान आंदोलन व शुभकरन सिंह की मौत मामले समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर सकते हैं। वहीं, लोकसभा चुनाव भी नजदीक हैं, ऐसे में विपक्ष बजट सत्र में कई अन्य मुद्दे भी उठा सकता है।
इसे भी पढ़ें – Punjab Police होगी और भी हाईटेक, CM मान 410 गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी
राज्यपाल के भाषण से होगी सत्र की शुरूआत
वहीं सरकार लोकसभा चुनाव से पहले लोगों के दिलों को जीतने की कोशिश करेगी। पंजाब विधानसभा के बजट सत्र की शुरूआत राज्यपाल के भाषण से होगी। जबकि दोपहर में दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी। 2 और 3 मार्च को अवकाश रहेगा।
बता दें कि, 4 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस होगी। 5 मार्च को सरकार अपना बजट पेश करेगी। 15 मार्च को सत्र को अनिश्चित काल के स्थगित कर दिया जाएगा।
