पंजाब में देर रात तीन घंटे में दो बड़े धमाके हुए. अमृतसर और जालंधर में हुए इन संदिग्ध धमाकों से दहशत फैल गई है. अमृतसर के खासा आर्मी कैंट एरिया के बाहर देर रात धमाका हुआ. वहीं, जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटी में ब्लास्ट हुआ. धमाके बाद वहां आग लग गई. जालंधर धमाके का सबूत सीसीटीवी में कैद हो गया. ऐसे में (2 blasts in 3 hours) सवाल यही है कि कौन रच रहा पंजाब को दहलाने की साजिश?
पंजाब में 3 घंटे के अंदर 2 ब्लास्ट
अमृतसर के खासा आर्मी कैंट एरिया की बाउंड्री वॉल पर हुए धमाके के मामले में पंजाब पुलिस ने पुष्टि की है कि किसी व्यक्ति ने बाहर से कुछ विस्फोटक आर्मी कैंट की ओर फेंका, जिसके बाद ये धमाका हुआ है. हालांकि, धमाके से कोई भी नुकसान नहीं हुआ है. जानकारी के मुताबिक, जालंधर में सात-साढ़े सात के बीच धमाका हुआ जबकि अमृतसर में देर रात ब्लास्ट हुआ.
अमृतसर-जालंधर में दो धमाके
फॉरेंसिक टीमों को खासा आर्मी कैंट की बाउंड्री बॉल पर कुछ लोहे के टिन जैसा फंसा हुआ मिला है, जिसे देखकर अंदाजा लगता है कि बाहर से किसी ने धमाका करने के लिए कुछ विस्फोटक अंदर फेंका, जिसके बाद ये तेज धमाका हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बाइक पर आए नकाबपोश लोगों ने ये विस्फोटक अंदर फेंका और मौके से भाग निकले.
2 blasts in 3 hours – पंजाब के अमृतसर में खासा कस्बे में स्थित आर्मी कैंप पर देर रात हुए संभावित IED धमाके की घटना के बाद आर्मी ने अपनी विशेष टीम को मौके पर उतार दिया है. पंजाब पुलिस की फोरेंसिक टीमों के साथ ही भारतीय सेना का बम निरोधक दस्ता और विशेष एक्सपर्ट्स भी पूरे इलाके का मुआयना कर रहे हैं.


