आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में 5 जनवरी को हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को ईंट भट्टों के नजदीक (death warrant due to old enmity) आरोपियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद छापा मारकर पुलिस ने बीते गुरुवार की शाम को आरोपियों को गिरफ्तार किया.

डीएसपी भार्गवी के नेतृत्व में सीआई चिरंजीवी और एसआई श्रीनिवास ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।. मंडल के वेंकटगिरी गांव के पास ईंट भट्टों के नजदीक छिपे आरोपियों के बारे में सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अचानक छापा मारा. डीएसपी ने बताया कि इस हत्याकांड में कुल 20 लोग शामिल थे, जिनमें से 12 को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है.

इसे भी पढ़ें – पंखों से उड़ान, दुआओं का साथ: जब बेटे ने पहली बार माता-पिता को कराया ‘हवाई सफर’

death warrant due to old enmity – पुलिस जांच में पता चला कि दंपति की हत्या के पीछे दो साल पुरानी बदले की साजिश थी. 2024 में कंदनाथी गांव में पानी के इस्तेमाल को लेकर बड़ा विवाद हुआ था. उस समय बिक्की रवि और बिक्की नरसिम्हुलु की हत्या उनके परिवार वालों के हमले में हो गई थी. इस घटना के बाद आरोपियों के परिवार वाले डर के मारे गांव छोड़कर चले गए थे.

लगभग दो साल तक अलग-अलग जगहों पर छिपने के बाद वह हाल ही में दशहरा मनाने के लिए कंदनाथी लौटे थे. गांव में आने के बाद से ही अपने प्रतिद्वंद्वियों पर नजर रखे हुए आरोपियों ने अपने रिश्तेदारों की हत्या का बदला लेने की सुनियोजित योजना बनाई थी. योजना के अनुसार 5 जनवरी को आरोपियों ने सबसे पहले गोविंदु परिवार पर हमला किया, जो खेत में काम करके ट्रैक्टर से लौट रहे था. बाद में उन्होंने घर पर मौजूद परमेश और खेत में मौजूद वेंकटेश पर लाठियों, चाकुओं और फावड़ों से बेरहमी से हमला किया और उनकी हत्या कर दी.

 

Share.
Exit mobile version