एक समय था जब लोग आसमान में उड़ते हवाई जहाज को देखने के लिए उमड़ पड़ते थे, उसमें बैठना तो दूर की बात थी. उस समय अधिकतर लोगों के पास उतने पैसे भी नहीं होते थे कि वो (flying with wings) फ्लाइट में बैठकर कहीं जाने की सोच भी सकें, लेकिन अब समय काफी बदल चुका है. अब मिडिल क्लास आदमी भी आराम से फ्लाइट में सफर कर लेता है. हालांकि एक मिडिल क्लास आदमी का जो पहला हवाई जहाज का सफर होता है, वो बहुत खास होता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के दिलों को छू लिया है.
दरअसल, इस वीडियो में एक बंदा अपने माता-पिता को पहली बार हवाई जहाज का सफर कराता नजर आता है और उसके बाद उनका जो रिएक्शन होता है, वो देखने लायक होता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि बंदा कैसे अपने माता-पिता को उनकी पहली हवाई यात्रा पर ले जाते हुए नजर आता है. शुरुआत में बंदा अपने पैरेंट्स के साथ रनवे पर खड़ा होता है, जबकि उसके पीछे इंडिगो का विमान इंतजार कर रहा होता है. इस दौरान मां के चेहरे की खुशी देखने लायक होती है.
flying with wings – इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर vishh.mms नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2 लाख 36 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 14 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.
