शिमला : कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने लोकसभा और राज्यसभा (Protest By Shimla Congress) के 146 विपक्षी सदस्यों के निलंबन के खिलाफ शुक्रवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी के कई नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में इन प्रदर्शनों में हिस्सा लिया।
इसे भी पढ़ें – कांगड़ा के शक्तिपीठ हुए ऑनलाइन, मुख्यमंत्री ने आभासी दर्शन के लिए शुरू की दिव्य पूजा प्रणाली
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान अनुचित आचरण और तख्तियां ले जाने को लेकर लोकसभा के 100 और राज्यसभा के 46 विपक्षी सदस्यों को निलंबित कर दिया गया था। विपक्ष 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में चूक मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बयान देने की मांग कर रहा था। कांग्रेस की शिमला (शहरी) इकाई के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि जिस तरीके से संसद के दोनों सदनों मे विपक्षी सांसदों को निलंबित किया गया, वह लोकतंत्र की हत्या के समान है।
इसे भी पढ़ें – हिमाचल में सड़क हादसे में छह कश्मीरी श्रमिकों की मौत, सुक्खू ने जताया शोक
Protest By Shimla Congress – चौधरी ने कहा कि विपक्ष के सवालों से बचने के लिए सांसदों को सदन से बाहर किया गया। हर सांसद को सदन के भीतर सरकार से सवाल पूछने अधिकार है लेकिन भाजपा इस अधिकार का उल्लंघन कर रही है, जो गंभीर चिंता का विषय है।” उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पूरे भारत में तानाशाही के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है ताकि देश के लोगों को यह मालूम हो सके कि भाजपा का असली चेहरा क्या है। कांग्रेस की राज्य महिला इकाई की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों और तानाशाही के खिलाफ विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ एकजुट है।