Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Project Ramlala – महिलाओं को कर रहा सशक्‍त, खुल रहे रोजगार के नए अवसर

    Project Ramlala – महिलाओं को कर रहा सशक्‍त, खुल रहे रोजगार के नए अवसर

    February 18, 2021 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Project Ramlala
    खादी के उपयोग को प्रोत्साहित करने के ल‍िए चलाये जा रहे Project Ramlala ने रफ्तार पकड़ ली है। इस प्रोजेक्‍ट के तहत ग्रामीण महिलाओं और श‍िल्‍पकारों को रोजगार मिल रहा है, जिससे वे दिन प्रतिदिन सशक्त हो रहे हैं। प्रोजेक्ट रामलला को शुरू करने वाले शख्स डिजाइनर मनीष त्रिपाठी लखनऊ के हैं। प्रोजेक्ट की शुरुआत कोविड काल में की गयी थी।

    मनीष बताते हैं कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए इस प्रोजेक्ट को शहर और गांव दोनों तक पहुंचाया गया। इन पोशाकों को ‘शहर से गांव तक’ प्रोजेक्ट में काम कर रही महिला कारीगरों व शिल्पकारों ने ही तैयार किया है। इस ऑउटफिट का फैब्रिक हैंडवॉवन और हैंडस्पून खादी सिल्क है। प्रोजेक्ट से मिलेगा खादी को बढ़ावा
    ‘Project Ramlala’ के माध्यम से खादी और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही प्रदेश के बुनकरों और शिल्पकारों की हालत में भी सुधार होगा।

    यह भी पढ़े:- UTTAR PRADESH : पीएम मोदी ने रखी सुहेलदेव स्मारक की नींव, बोले- यह आने वाली पीढ़ियों को करेगा प्रेरित

    ‘Project Ramlala’ उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सहयोग से लॉन्च किया गया है। मनीष लिखते हैं कि ‘प्रोजेक्ट रामलला’ के माध्यम से खादी को प्रोत्साहन मिलेगा। यह प्रोजेक्ट लोगों को दिन-प्रतिदिन के जीवन में खादी का उपयोग करने के लिए प्रेरित करेगा। इसका उद्देश्य देश की महिला कारीगरों और बुनकरों के लिए काम के अवसर सुनिश्चित करना है। विश्व के सबसे बड़े खादी मास्क से की शुरुआत दरअसल, मनीष ने घर-घर तक खादी पहुंचाने के लिए ‘खादी मास्क’ प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया था।

    मनीष द्वारा बनाया गया विश्व का सबसे बड़ा मास्क 150 वर्ग मीटर आकार का है। इस दौरान उन्हें लगा कि इसकी शुरुआत उन्हें रामलला से करनी चाहिए। वह कहते हैं कि शुभ काम की शुरुआत ‘राम’ का नाम लेकर करनी चाहिए, इसलिए इसका नाम श्री राम के नाम पर रखा गया है- ‘प्रोजेक्ट रामलला’। खादी बनाने वाले कारीगरों और शिल्पकारों में सभी धर्म के लोग मौजूद हैं इसलिए खादी को सर्वधर्म समभाव का प्रतीक भी माना जाता है। 

    क्या है खादी ग्रामोद्योग रोजगार योजना? खादी बोर्ड द्वारा पूर्व में यह योजना खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अंतर्गत राज्य सरकार की सहायता से प्रारम्भ की गयी थी। इसके अन्तर्गत किसान चर्खा, सुदर्शन चर्खा एवं करघों के माध्यम से कताई व बुनाई का कार्य अपने घरों में करते थे। वर्तमान में, प्रदेश की पंजीकृत संस्थाओं/ समितियों एवं व्यक्तिगत कारीगरों को राज्य सरकार एवं खादी ग्रामोद्योग आयोग से सहायता प्रदान कर खादी विकास योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य कम पूंजी लागत से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करना है।

    Image Source:- www.google.com



    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    एक कमरा और 4 लाशें! फंदे पर झूलता मिला पति, फर्श पर पड़ी मिली पत्नी और 2 मासूम बच्चों की लाश

    UP PCS 2024 Topper List: घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटियों का दबदबा

    Unique Vow Fulfilled: ‘पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान’, मन्नत पूरी होने पर पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा

    Barabanki News: बाराबंकी में मानवता शर्मसार, पोस्टमार्टम के बाद देवरानी-जेठानी के शवों से गहने गायब; परिजनों का हंगामा

    Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

    IPS Wedding: यूपी कैडर के दो IPS अधिकारी आज बंधेंगे शादी के बंधन में, राजस्थान में केके विश्नोई की शाही बारात

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.